थायराइड के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता, बाबा रामदेव से जानें Thyroid से बचने का आसान तरीका
थायराइड के मरीजों के संख्या देशभर में काफी तेजी से बढ़ती जा रही है। ऐसे में अच्छी डाइट-दवा और गुड हैविट से इन बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। लेकिन शायद आपको मालूम नहीं है कि योग के जरिए भी थायराइड जैसी बीमारी से छुट्टी पाई जा सकती है। बाबा रामदेव से जानें थायराइड से छुटकारा पाने का आसान तरीका।

Written By : Pankaj Kumar,
Edited By : Ritu Raj,
Published : Nov 06, 2025 09:27 am IST, Updated : Nov 06, 2025 09:27 am IST जगह बदलिए, जिंदगी बदल सकती है ! वो बात पुरानी हो गई कि लंबी उम्र का राज ''अच्छी डाइट-दवा और गुड हैविट'' है। क्योंकि अब रिसर्च कहती है कोई व्यक्ति कितनी लंबी उम्र जिएगा ये बात इससे तय होगी कि वो कहां रहता है। एक्सपर्ट्स ने इसके लिए पिछले कई साल का डेटा देखा और ये पाया कि दुनिया के कुछ देशों में लोग लंबी उम्र जीते हैं जबकि कुछ देशों में लोगों की डेथ जल्दी हो जाती है। अमेरिका की 'ड्यूक यूनिवर्सिटी' की रिपोर्ट के मुताबिक सेहतमंद देशों में सिर्फ 70 साल से पहले सिर्फ 12% लोगों की जान जाती है जबकि भारत में ये आंकड़ा सीधे 25% ज्यादा है इसी तरह ये नंबर अमेरिका में 22% और यूरोप और कनाडा में 15% जबकि अफ्रीका में 52% लोगों की डेथ 70 साल से पहले हो जाती है।
इस मामले में दुनिया में सबसे अच्छा जापान और चीन है जहां 88% लोग 70 साल से ज्यादा जीते हैं। और ये सब सिर्फ जेनेटिक्स या डाइट से तय नहीं होता, बल्कि 'रहने की जगह, माहौल और सामाजिक जुड़ाव' इसमें बड़ा रोल प्ले करता है। मतलब अगर हवा साफ है, मन शांत है, और आस-पास प्यार-भरा समाज है तो दवा से ज्यादा असर करती है। लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत उनके लिए है जो खराब हवा में रहने को मजबूर हैं अब तो ये बात रिसर्च में भी आ गई है कि जो लोग प्रदूषित इलाकों में रहते हैं उनके दिल-दिमाग और हार्मोनल सिस्टम में धीरे-धीरे बदलाव आने लगते हैं। नवंबर से फरवरी तक तो वैसे ही प्रदूषित हवा के साथ ठंड का कंबिनेशन थायराइड हार्मोन को और अनस्टेबल कर देता है। सर्दी के मौसम में TSH यानि 'थायराइड स्टिम्युलेटिंग हार्मोन' बढ़ जाता है। क्योंकि शरीर को तापमान बनाए रखने के लिए ज्यादा एनर्जी चाहिए होती है। अगर डाइट में आयोडीन की कमी हो या हवा में प्रदूषण ज्यादा हो,तो थायराइड ग्लैंड वैसे ही कमजोर पड़ जाती है। और फिर जिससे 'मेटाबॉलिज्म, वेट, मूड और एनर्जी लेवल' ही बिगड़ जाता है। लेकिन घबराने की जरुरत नहीं है बिना जगह बदले प्रदूषण के बीच नवंबर से फरवरी तक योग और आयुर्वेदिक उपाय के जरिए आप थायराइड का बचाव कर सकते है। ऐसे में चलिए बाबा रामदेव से जानते हैं थायराइड से बचने के आसान उपाय।
ड्यूक यूनिवर्सिटी की रिसर्च में बड़ा खुलासा
देश 70 साल से ज्यादा जीते हैं
जापान 88%
भारत 63%
अमेरिका 78%
कनाडा 85%
अफ्रीका 48%
लंबी उम्र के तीन राज
साफ हवा
शांत मन
प्यार भरा समाज
सर्दी और प्रदूषण का सेहत पर असर
थायराइड की परेशानी
TSH हार्मोन बढ़ता है, मेटाबॉलिज़्म घटता है
थायराइड के लक्षण
थकान
वजन बढ़ना
मूड चेंज
थायराइड का आंखों पर असर
नज़र कमजोर
आंखों में जलन-सूजन
थायराइड EYE के लक्षण
कॉर्निया बाहर निकलना
आंखें खोलने-बंद करने में परेशानी
थायराइड में कारगर आयुर्वेदिक उपचार
मुलेठी फायदेमंद
तुलसी-एलोवेरा जूस
रोजाना त्रिफला 1 चम्मच
रात में अश्वगंधा-गर्म दूध
हरा धनिया पीसकर पानी में पीएं
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
| ये भी पढ़ें: |
| बढ़ रहा प्रदूषण का कहर, कहीं खराब न हो जाएं आपके फेफड़े, लंग्स को साफ कैसे रखें? |
| इस तरह खा लिए लहसुन तो छोटी-बड़ी हर बीमारियां छोड़कर भागेंगी आपका शरीर, मरते दम तक नहीं पड़ेंगे बीमार |