इन लोगों के लिए लहसुन है ज़हर समान, तुरंत बना लें दूरी वर्ना सेहत हो जाएगी चौपट
Written By : Poonam Yadav Published : Nov 28, 2023 10:36 pm IST, Updated : Nov 28, 2023 11:59 pm IST
आपने लहसुन खाने के कई फायदे सुने होंगे, लेकिन पेट की बीमारी सहित हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे समस्याओं से परेशान लोगों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
दाल और सब्जी का ज़ायका लहसुन के तड़के के बिना पूअर ही नहीं हो सकता। सेहत के लिए भी लहसुन बेहद फायदेमंद है। ठंड के मौसम में इसका काढ़ा सर्दी-खांसी जैसे कई मौसमी बीमारियों से आपका बचाव करता है। लहसुन की तासीर गर्म होती है इसलिए ठंड के मौसम में लोग इसका इस्तेमाल ज़्यादा से ज़्यादा करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन का इस्तेमाल कुछ लोगों के लिए ज़हर के सामान हो सकता है। डॉक्टर्स की माने तो ब्लड प्रेशर, एसिडिटी और पेट की परेशानियों से जूझ रहे पीड़ितों को लहसुन नहीं खाना चाहिए। जो लोग इन बीमारियों से ग्रसित हैं अगर वो इसका इस्तेमाल करते हैं तो इससे उनकी सेहत को बहुत ज़्यादा नुकसान हो सकता है।
इन बीमारियों को बढ़ा सकता है लहसुन
- हाई ब्लड प्रेशर: जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से ग्रसित हैं, उन लोगों को लहसुन का इस्तेमाल किसी भी मौसम में नहीं करना चाहिए। जिन लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होती है उन्हें दूसरे लोगों की तुलना में दिल की बीमारियों का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे में आप अगर आप लहसुन का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी ब्लड प्रेशर लेवल बढ़ सकता है।
- गैस और जुलाब : इन दिनों बड़ी संख्या में लोग एसिडिटी और गैस जैसी समस्यायों से घिरे होते हैं। ऐसे में इस समस्या से पीड़ित लोगों को लहसुन नहीं खाना चाहिए या इसका इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। वहीं लूज मोशन से परेशान लोगों को भी लहसुन न खाने की सलाह दी जाती है।
- पेट से जुड़ी समस्या: अगर आप पेट से जुड़ी समस्या से परेशान हैं तो आपको लहसून नहीं खाना चाहिए। लहसुन की तासीर गर्म होती है, जो पेट में पहुंचकर जलन को बढ़ा सकती है। इसके अलावा हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए भी लहसुन नुकसानदायक माना जाता है।
