1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! विटामिन B 12 की कमी से शरीर हो जाता है बेजान, ऐसे करें लक्षणों की पहचान

सावधान! विटामिन B 12 की कमी से शरीर हो जाता है बेजान, ऐसे करें लक्षणों की पहचान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 28, 2023 04:58 pm IST,  Updated : Nov 28, 2023 05:02 pm IST

विटामिन B 12 की कमी से शरीर में धीरे धीरे कई समस्याएं होने लगती हैं। कुछ समय बाद ये समस्याएं गंभीर बीमारी का रूप ले लेती हैं। आपके शरीर में विटामिन B 12 की कमी न हो इसलिए आज हम आपको ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे। जिनके बारे में जानकर आप इस समस्या से बच सकते हैं।

symptoms of vitamin b12 deficiency - India TV Hindi
symptoms of vitamin b12 deficiency Image Source : FREEPIK

विटामिन B 12 हमारे शरीर में पाया जानेवाला एक बहुत ही ज़रूरी पोषक तत्व है। रेड ब्लड सेल्स, नर्व के फंक्शन और डीएनए के लिए विटामिन B 12 बहुत ज़रूरी होता है। जब आपके शरीर में विटामिन D की कमी हो जाती है तो विटामिन  B 12 की कमी होना जायज है। इसकी कमी से शरीर में धीरे धीरे कई समस्याएं होने लगती हैं। कुछ समय बाद ये समस्याएं गंभीर बीमारी का रूप ले लेती हैं। आपके शरीर में विटामिन B 12 की कमी न हो इसलिए आज हम आपको ऐसे लक्षणों के बारे में बताएंगे। जिनके बारे में जानकर आप इस समस्या से बच सकते हैं। इन लक्षणों को पहचानकर आप अपनी सेहत का बेहतर ख्याल रख सकते हैं।

ये हैं विटामिन B 12 की कमी के संकेत

शरीर का कमजोर होना

विटामिन  विटामिन B 12 की कमी होने का सबसे बड़ा संकेत आपकी बॉडी है। जब शरीर में इस विटामिन की कमी होती है तब आपका शरीर कमजोर होने लगता है। आपको कोई काम करने का मन नहीं करता है। अगर आपको बार-बार थकान और कमजोरी महसूस हो रहा है। तो हो सकता है कि आपके बॉडी में  विटामिन बी 12 की कमी हो गई हो। दरअसल, विटामिन बी 12 की कमी से ऑक्सीजन की सप्लाई कम होने लगती है। B12 की कमी होने का पहला संकेत है थकान और कमजोरी।

याददाश्त कमजोर होना

अगर आप जल्दी जल्दी भूल जाते हैं कि आपको करना क्या है या आपको किसी ने क्या कहा था तो यह आपके लिए अच्छा संकेत नहीं है। किसी भी चीज़ को याद करने के लिए आपको अपने दिमाग पर बहुत ज़्यादा ज़ोर डालना पड़े तो हो सकता है आपके बॉडी में B 12 की कमी हो गई है। ऐसी अवस्था में आप तुरंत अपने डॉक्टर को दिखाएं।

हाथ और पैर में झुनझुनी

विटामिन B 12 की कमी आपके हाथ और पैर पर भी नज़र आती है। जब नसें कमजोर होने लगती हैं तब हाथ और पैर में लगातार झुनझुनी होती है और सेंशेसन कम होने लगेगा। कभी-कभी हाथ-पैर कांपने लगेंगे। अगर विटामिन बी 12 की ज्यादा कमी हो गई है तो हाथ-पैर की नसें डैमेज होने लगेगी। इस विटामिन की कमी से चलने फिरने में बेहद कठिनाई होती है। चलते समय लोगों के पैर लड़खड़ाने लगते हैं। कई बार तो लोग चलते चलते गिर जाते हैं।

गले से जुड़ी तकलीफ

अगर आपकी जीभ लाल हो गई है, मुंह में छाले पड़ रहे हैं, जबड़ों में सूजन आ रही है तो यह विटामिन B 12 की कमी के लक्षण हैं। साथ ही विटामिन बी 12 की कमी से आपको धुंधला दिखाई देने लगेगा और आंखों की रोशनी भी कम होने लगेगी।

हार्ट अटैक के पहले आपका सीना देने लगता है इस तरह का संकेत, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

घर के कोने-कोने में दिख रहा है बालों का गुच्छा? इस हरे पत्ते के उपाय से गंजे सिर पर पर भी आ जाएंगे बाल

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।