A
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण प्रोटीन की कमी का संकेत, जानें कैसे दूर कर सकते हैं डेफिशिएंसी?

शरीर में दिखाई देने वाले ये लक्षण प्रोटीन की कमी का संकेत, जानें कैसे दूर कर सकते हैं डेफिशिएंसी?

समय रहते प्रोटीन की कमी की पहचान करना बेहद जरूरी है वरना कई समस्याएं आपकी सेहत पर हावी हो सकती हैं। आइए इस पोषक तत्व की कमी के दौरान शरीर में दिखाई देने वाले कुछ लक्षणों के बारे में जानते हैं।

प्रोटीन की कमी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV प्रोटीन की कमी

शरीर में प्रोटीन जैसे पोषक तत्व की कमी, आपकी सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। प्रोटीन की कमी को जितनी जल्दी डिटेक्ट किया जाता है, सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचता है। क्या आपके मन में भी ये सवाल उठ रहा है कि आखिर इस पोषक तत्व की कमी को कैसे पहचाना जा सकता है? अगर हां, तो आपको प्रोटीन की कमी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

थकान और कमजोरी महसूस होना

दिन भर थकान और कमजोरी महसूस होना, प्रोटीन की कमी का लक्षण हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रोटीन की कमी एनर्जी लेवल्स को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इस पोषक तत्व की कमी की वजह से मूड स्विंग की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोटीन की कमी भूख को बढ़ाने का काम भी कर सकती है।

गौर करने वाले लक्षण

प्रोटीन की कमी न केवल आपके शरीर पर बल्कि आपके बालों और आपकी त्वचा पर भी नेगेटिव असर डाल सकती है। हेयर फॉल की समस्या, प्रोटीन की कमी की तरफ इशारा कर सकती है। इसके अलावा प्रोटीन की कमी की वजह से नाखून भी कमजोर होकर टूट सकते हैं। रूखी-फटी त्वचा भी प्रोटीन की कमी का संकेत साबित हो सकती है।

प्रोटीन की कमी से कैसे छुटकारा पाएं?

प्रोटीन की कमी को दूर करने के लिए आप दूध, दाल, दही, बीन्स, पनीर जैसी चीजों का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। चिकन, मछली और अंडे में भी प्रोटीन की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। पालक और ब्रोकली भी प्रोटीन की कमी से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित हो सकती है। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से खाने-पीने की इन चीजों का सेवन करना जरूरी है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News