डायबिटीज के मरीजों के लिए सुपरफूड है सोयाबीन, शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए बस ऐसे करें सेवन
डायबिटीज के मरीजों के लिए सुपरफूड है सोयाबीन, शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए बस ऐसे करें सेवन
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 09, 2020 01:30 pm IST, Updated : Dec 09, 2020 01:30 pm IST
सोयाबीन में आइसोफ्लेवॉन्स नामक तत्व पाया जाता है। जो ब्लड शुगर के साथ कोलेस्ट्राल को करता है। जानिए कैसे करें सेवन।
Image Source : INSTAGRAM/NUTRITIONBYTHEWATERडायबिटीज के मरीजों के लिए सुपरफूड है सोयाबीन, शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए बस ऐसे करें सेवन
सोयाबीन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन के साथ-साथ विटाममिन बी और ई पाया जाता है। जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के साथ वजन कम करने में मदद करता है। जानिए डायबिटीज के मरीज कैसे करें इसका सेवन।
सोयाबीन में आइसोफ्लेवॉन्स नामक तत्व पाया जाता है। जो ब्लड शुगर के साथ कोलेस्ट्राल को करता है। जिससे आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है। सर्दियों के मौसम में ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या सबसे अधिक होता है। इसलिए जरूरी है कि इसे समय रहते कंट्रोल किया जा सके।कई अध्ययनों के अनुसार, सोयाबीन में शरीर में इंसुलिन रिसेप्टर्स को बढ़ाने की क्षमता है।
सोयाबीन को आप किसी भी तरह से सेवन कर सकते हैं। अगर आपको सोयाबीन पसंद नही हैं तो इसका कीमा या सब्जी के रूप में बना सकते है। इसके अलावा सोयाबीन को पीसकर दाल के के साथ मिलाकर डोसा या फिर सोया की टिक्की बनाकर खा सकते हैं।