1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, बस ऐसे करें सेवन

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2020 12:45 pm IST,  Updated : Dec 04, 2020 09:48 pm IST

औषधिय गुणों से भरपूर लहसुन सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। इसे अपनाी डाइट में इस तरह शामिल करके आप आसानी से ब्लड शुगर कंट्रोल कर सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, बस ऐसे करें सेवन Image Source : INSTAGRAM/LEARNINGHERBS

सर्दियों के मौसम में डायबिटीज के मरीजों को अपना खास ख्याल रखना होता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही आपके ब्लड शुगर को अचानक से बड़ा सकती है। दरअसल इस मौसम में शारीरिक परिश्रम न के बराबर हो जाता है। जिससे हमारे शरीर में अधिक मात्राा में कैलोरी एकत्र हो जाती है। ऐसे में जरूरी हैं कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करें जो आपके ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकते है। ऐसे में चाहे तो आप लहसुन का इस्तेमाल कर सकते है। जानिए कैसे करे सेवन।

ऐसे करें सेवन

स्वामी रामदेव के अनुसार प्याज, नींबू रस, अदरक का रस, लहसुन का रस 100 ग्रास रस लेकर इसे अच्छी तरह से पका कर गाढ़ा कर लें। इसके बाद इसमें बराबर मात्रा में शहद  मिला लें। रोजाना एक चम्मच इसका सेवन करने से , ब्लड शुगर, कोलेस्ट्राल कंट्रोल होगा। इसके साथ ही हार्ट ब्लोकेज की समस्या से निजात मिलेगा।

डायबिटीज के मरीज ऐसे करें मेथी का सेवन, तेजी से होगा ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

कैसे होगा फायदेमंद

लहसुन

लहसुन में भरपूर मात्रा में एंटीबायोटिक, एंटीफंगल, एंटीवायरल गुणों के साथ-साथ कैल्शियम, फॉस्फोरस, लौह तत्व, विटामिन जैसे तत्व पाए जाते है। जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ- साथ कई अन्य बीमारियों से बचाता है।

प्याज
प्याज का रस शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। इसमें डिटॉक्सिफाइंग तत्व भी होते हैं जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने का काम करते हैं।

पीठ दर्द की समस्या से जल्द राहत दिलाएंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, बस ऐसे करें इस्तेमाल

अदरक
अदरक में भरपूर मात्रा में विटामिन्स, मैग्नीज और कॉपर  पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।

नींबू
नींबू में अधिक मात्रा में विटामिन ए, बी , सी  के साथ पोटेशियम, लोहा, सोडियम, मैगनेशियम, तांबा, फास्फोरस और क्लोरीन जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो वजन कम करने के साथ यूरिक एसिड के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है।

डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने का काम करता है अंजीर, बस इस तरह करें सेवन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।