पेट में सुई की तरह दर्द (Stomach ache causes) होना, अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन, असल में ये शरीर से जुड़ी कई समस्याओं का संकेत भी हो सकता है। दरअसल, पेट में सुई की तरह दर्द इस बात का संकेत है कि पेट की आंतरिक परत में सबकुछ ठीक नहीं है। इसके अलावा ये किडनी और लिवर जैसे अंगों के सही नहीं होने का भी संकेत हो सकता है। तो, आइए जानते हैं पेट में सुई की तरह दर्द क्यों होता है ( Stomach ache causes in hindi)
पेट में सुई की तरह दर्द क्यों होता है-Stomach ache causes in hindi
1. आंतों में दर्द के कारण
आंतों में कोई बीमारी हो जैसे कि इंफेक्शन या फिर सूजन तो ये पेट में सुई की तरह दर्द का कारण बन सकता है। दरअसल, ये दर्द बार-बार हो सकता है और आपके लिए असहनीय हो सकता है। इसके अलावा ये पूरे शरीर में तेजी से फैल सकता है और गंभीर रूप भी ले सकता है।
2. पथरी के कारण
पथरी के कारण, पेट में सुई की तरह दर्द होता है। दरअसल, पथरी का दर्द रह-रह कर परेशान करने वाला होता है और शरीर के एक खास हिस्से में खिंचाव के साथ महसूस हो सकता है। ऐसे में इस लक्षण तो नजरअंदाज न करें और अपने डॉक्टर को दिखाएं।
Image Source : freepikpain_in_stomach
3. वायरल इंफेक्शन के कारण
वायरल इंफेक्शन की वजह से भी लोगों को पथरी का दर्द परेशान कर सकता है। ये असल में पेट के अस्तर तक को नुकसान पहुंचाने लगता है। साथ ही ये पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। पेट में दर्द और दस्त जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।
4. अपेंडिक्स की वजह से
अपेंडिक्स की समस्या पेट के दाएं हिस्से में तेज दर्द के कारण हो सकता है। ये अपेंडिक्स की ओर इशारा करता है और गंभीर स्थितियों का कारण बन सकता है। तो, कारण जो भी हो पेट के इस तेज दर्द को नजरअंदाज न करने की कोशिश न करें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News