आजकल हाई बीपी की समस्या आम है। हर दूसरा व्यक्ति बीपी की परेशानी से जूझ रहा है। बीपी का बढ़ना हमारे खानपान और टेंशन की वजह से होता है। ऐसे में कुछ बातों की जानकारी होना बेहद जरूरी है ताकि अगर किसी का बीपी बढ़ा हुआ तो उस वक्त उसे क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ये आपको पता हो। ऐसे में इन चीजों के बारे में जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
हाई बीपी के पेशेंट रोजाना खाएं ये चीजें
Image Source : Instagram/SAB_KHUCH_HEALTHYNuts
मेवे खाएं
राजमा, मूंगफली, पीनट बटर, बादाम और मुनक्का का सेवन करें। इसके अलावा घी, गुड़, शहद और मुरब्बा भी खा सकते हैं। ये दिल के लिए काफी फायदेमंद होगा।
Image Source : PINTERESTCurd
डेयरी उत्पाद का करें सेवन
दही भी उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करता है। इसके अलावा दूध, पनीर, फैट फ्री या लो फैट वाले डेयरी उत्पादों का सेवन कर सकते हैं।
अलसी के बीज
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या से जूझ रहे लोग रोजाना अलसी के बीज खाएं। अलसी के बीज बीपी को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और दिल का ख्याल भी रखते हैं।
Image Source : Instagram_SILVERSPOON_HEALTHY
Watermelon
तरबूज का करें सेवन
तरबूज मौसमी फल है। हाई बीपी की समस्या से पीड़ित लोग तरबूज का सेवन करें। इसे खाने से शरीर में एमिनो एसिड का स्तर कम होता है। जिससे बीपी सामान्य रहता है। अमेरिका में हुए एक शोध के अनुसार हाई बीपी होने पर चुकंदर खाएं। इससे कुछ ही घंटों में बीपी सामान्य हो जाएगा।
Image Source : PINTERESTPalak
पालक का करें सेवन
पालक का सेवन करना हाई बीपी के मरीजों के लिए अच्छा रहता है। इसमें पोटैशियम होता है। जो ब्ल्ड प्रेशर के स्तर को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है।
साबुत अनाज
साबुत अनाज भी हाई बीपी को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। साबुत अनाज में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जिसमें आयरन और मैग्नीशियम होता है। साबुत अनाज में ओट्स, पॉपकॉर्न और ब्राउन राइस शामिल हैं।
हाई बीपी में इन चीजों से करें परहेज
- बीपी बढ़ा हुआ हाने पर खाने में नमक कम खाना चाहिए
- एल्कोहल से बचना चाहिए
- स्मोकिंग नहीं करनी चाहिए
- ज्यादा फैट वाली चीजें खाने से बचें
- चीनी भी ज्यादा नहीं खाना चाहिए
- रेड मीट के सेवन से बचें
- फास्ट फूड खाने से करें परहेज
अन्य खबरों के लिए करें क्लिक
सत्तू का ज्यादा इस्तेमाल भी सेहत पर पड़ता है भारी, पथरी के मरीज तो भूलकर भी न खाएं इसे
रह-रहकर परेशान कर रही बंद नाक तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिल जाएगा आराम
लगातार टूट रही हैं पलकें तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, बढ़ जाएगी ग्रोथ और दूर हो जाएगी समस्या
रात में सोने से पहले जरूर पी लें घर पर बनी ये ड्रिंक्स नहीं होंगे मोटे, दिनभर का फैट हो जाएगा बर्न
कहीं आप तो एक साथ नहीं खा रहे ये 8 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं 'जहर'
Latest Health News