1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सत्तू का ज्यादा इस्तेमाल भी सेहत पर पड़ता है भारी, पथरी के मरीज तो भूलकर भी न खाएं इसे

सत्तू का ज्यादा इस्तेमाल भी सेहत पर पड़ता है भारी, पथरी के मरीज तो भूलकर भी न खाएं इसे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 10, 2020 12:21 pm IST,  Updated : Aug 10, 2020 12:30 pm IST

सत्तू सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक होती है। जानिए सत्तू का सेवन अधिक करने से सेहत संबंधी कौन कौन सी परेशानी होती हैं।

Sattu- India TV Hindi
Sattu Image Source : INSTAGRAM/WAQASKHAN1337

गर्मियों में लोग सबसे ज्यादा सत्तू खाते हैं। सत्तू की तासीर ठंडी होती है साथ ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद भी होता है। यहां तक कि कई लोग तो ऐसे हैं कि नाश्ते के लिए अगर टाइम नहीं है तो सिर्फ पानी में सत्तू को घोल कर पी जाते हैं। इसके एक तो पेट खाली नहीं रहता साथ ही पेट भरा हुआ भी रहता है। साथ ही कई घंटों तक भूख भी नहीं लगती। सत्तू खाना सेहत के लिए अच्छा तो होता है लेकिन किसी भी चीज की अधिकता नुकसानदायक होती है। जानिए सत्तू का सेवन अधिक करने से सेहत संबंधी कौन कौन सी परेशानी होती हैं। 

Acidity
Image Source : PINTERESTAcidity

पेट में बनने लगती है गैस

सत्तू जहां सेहत के लिए गुणकारी होता है वहीं ज्यादा खाने से ये नुकसान भी करने लगता है। सत्तू का जब अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है तो उससे पेट में गैस बनने लगती है। ऐसे में इस बात का वो लोग ज्यादा ध्यान रखें जिन्हें पहले से ही गैस से संबंधित कोई समस्या है। 

Sattu
Image Source : PINTERESTSattu 

बारिश के मौसम में न करें ज्यादा इस्तेमाल
सत्तू का सेवन सबसे ज्यादा गर्मी में किया जाता है लेकिन बारिश के मौसम में इसे ज्यादा नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि बारिश के मौसम में नमी होती है और कई बार हल्की ठंडक भी लगने लगती है। सत्तू की तासीर ठंडी होती है ऐसे में इस्तेमाल करने से सर्दी भी हो सकती है। 

पथरी के मरीज रहें इससे दूर 
पथरी के मरीजों को उन चीजों को खाने से मना किया जाता है जिसमें ऑक्सलेट होता है। ऑक्सलेट पथरी का कारण बनता है। इसी वजह से पथरी की समस्या से पीड़ित लोग चने के सत्तू के इस्तेमाल से बचें। चने में ऑक्सलेट प्रचुर मात्रा में होता है।

Chana
Image Source : INSTAGRAM/FOOD_PORIUMChana

एलर्जी वाले लोग भी करें सत्तू से परहेज
कई लोगों को चने से एलर्जी होती है। सत्तू में चने का इस्तेमाल होता है। इसीलिए जिन लोगों को चने से एलर्जी है वो लोग बिल्कुल भी सत्तू न खाएं। ऐसा करना उनके लिए मुसीबत खड़ी कर सकता है। 

दिन में एक या दो बार से ज्यादा न खाएं सत्तू
कई लोग दिन में अनगिनत बार सत्तू का सेवन करते हैं। सत्तू भारी होता है जिसकी वजह से भूख कम लगती है। ऐसे में दिन में एक या दो बार से ज्यादा सत्तू न खाएं। क्योंकि पेट में जाकर ये फूलता है और बार-बार खाने से हाजमा बिगड़ सकता है। 

अन्य खबरों के लिए करें क्लिक 

रह-रहकर परेशान कर रही बंद नाक तो अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, चुटकियों में मिल जाएगा आराम

लगातार टूट रही हैं पलकें तो डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, बढ़ जाएगी ग्रोथ और दूर हो जाएगी समस्या

रात में सोने से पहले जरूर पी लें घर पर बनी ये ड्रिंक्स नहीं होंगे मोटे, दिनभर का फैट हो जाएगा बर्न

कहीं आप तो एक साथ नहीं खा रहे ये 8 चीजें, सेहत के लिए हो सकती हैं 'जहर'

एक साथ खाएं इलायची और शहद बूस्ट होगी इम्यूनिटी और पाचन भी होगा दुरुस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।