गर्मी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की चिंता भी सताने लगती है। गर्मी में क्या खाना सही है और क्या नहीं? ये सवाल सभी के मन में होता है। क्योंकि इस मैसम में खाने को लेकर जरा सी भी लापरवाही से लोग बीमार हो सकते हैं। अगर आप भी इस चीज को लेकर कंफ्यूज हैं तो ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं। आज हम आपको बताएंगे गर्मियों में खुद को तरोताजा और फिट रखने के लिए 5 ऐसे फूड्स के बारे में जिन्हें आप इस सीजन में बेझिझक खा सकते हैं।
गर्मियों में डिहाईड्रेशन और विटामिन, मिनरल्स की कमी से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स
टमाटर
Image Source : INSTAGRAM/yonafoodlifeटमाटर
टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इनमें लाइकोपीन जैसे फायदेमंद फाइटोकैमिकल्स भी होते हैं, जो कैंसर जैसी क्रोनिक डिजीज को ठीक करने में मदद करते हैं।
तोरई
Image Source : INSTAGRAM/kiranrathor.08तोरई
गर्मियों के मौसम में तोरई की सब्जी जरूर खाएं। तोरई में पेक्टिन नाम का फाइबर होता है जो दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। ये कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करता है।
दही
Image Source : INSTAGRAM/mmmyuuuuu_दही
प्रोटीम से भरपूर दही गर्मियों के दिनों में आपको अंदर से ठंडा रखने का काम करता है। दही में पाया जाने वाला प्रोटीन पेट को भरा रखता है और इससे खाने के बाद बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। इस तरह आप कुछ भी अनहेल्दी खाने से बच जाते हैं। दही में प्रोबायोटिक्स होता है जो पाचन तंत्र को सही रखता है।
तरबूज
Image Source : INSTAGRAM/jessysnewlifeतरबूरज
तरबूज गर्मियों में शरीर को ठंडा करने और डिहाइड्रेशन दूर करने का काम करता है। इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होती है और इसे खाने के बाद जल्दी भूख नहीं लगती है। तरबूज में लाइकोपीन भी होता है जो स्किन को धूप से होने वाले नुकसान से बचाता है।
संतरा
Image Source : instagram/animalsfreak21संतरा
संतरें में भरपूप मात्रा में पोटैशियम होता है जो गर्मियों के मौसम में बॉडी के लिए जरूरी माना जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्मियों में पसीने के जरिए पोटैशियम बाहर निकल जाता है जिससे मांसपेशियों में ऐंठन होने की संभावना बढ़ जाती है। इस मौसम में संतरा खाने से बॉडी में पोटैशियम की जरूरी मात्रा बनी रहती है। संतरे में 80 फीसदी जूस होता है जो आपको हाइड्रेटेड रखता है।
यहां पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
Latest Health News