1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चाहते हैं बढ़ा वजन घटाना तो बिल्कुल ना खाएं ये 4 फल, वरना पूरी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

चाहते हैं बढ़ा वजन घटाना तो बिल्कुल ना खाएं ये 4 फल, वरना पूरी मेहनत पर फिर जाएगा पानी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 03, 2021 04:27 pm IST,  Updated : Mar 04, 2021 02:08 pm IST

खानपान पर ही वजन का घटना और बढ़ना निर्भर करता है। अगर आप बढ़े हुए वजन से निजात पाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन फलों का सेवन ना करें जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

weight loss tips- India TV Hindi
weight loss tips Image Source : INDIA TV

आजकल बढ़ता हुआ वजन लोगों के लिए सबसे ज्यादा सिरदर्द बना हुआ है। ये इसलिए भी है क्योंकि लोग अब पहले से ज्यादा अपनी फिटनेस पर ध्यान देने लगे हैं। अगर आप भी बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और उसे कम करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले शुरुआत अपने खानपान से करें। ऐसा इसलिए क्योंकि खानपान पर ही वजन का घटना और बढ़ना निर्भर करता है। अगर आप बढ़े हुए वजन से निजात पाना चाहते हैं तो सबसे पहले उन फलों का सेवन ना करें जिसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। अगर आप वजन कम करने के दौरान इन फलों का सेवन करेंगे तो आपकी वजन घटाने की सारी कोशिशें बेकार हो जाएंगी। जानिए ऐसे कौन से फल हैं जिन्हें वजन घटाने के दौरान नहीं खाना चाहिए...

बढ़े वजन को आसानी से घटा देता है बासी चावल, जानें इसके अन्य फायदे

Banana
Image Source : INSTAGRAM/BUNCH_OF_BANANAS_ Banana

ना खाएं केला

ये तो आपने कई लोगों से सुना होगा कि अगर किसी को अपनी बॉडी बनानी है तो वो अपनी डाइट में केले को जरूर शामिल करें। इसमें फाइबर, पोटैशियम और एंटी ऑक्सीडेंट्स अधिक होते हैं। ये ना केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करता है बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। लेकिन अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो केला बिल्कुल ना खाएं। ऐसा इसलिए एक साधारण साइज वाले केले में 14 से 15 ग्राम चीनी होती है। ऐसे में इसका सेवन करने से आपका वजन बढ़ सकता है। 

बढ़े वजन से निजात पाने के लिए फॉलो करें ये 5 आसान तरीके, अपने आप कम हो जाएगा फैट

आम से भी बनाएं दूरी
फलों के राजा कहे जाने वाला आम खाने में जितना लजीज लगता है उतनी ही तेजी से ये आपका वजन बढ़ा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि एक साधारण साइज वाले आम में 30 से 32 ग्राम चीनी होती है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने की सोच रहे हैं तो आम का सेवन करने से आपकी सारी कोशिशों पर पानी फिर सकता है। 

Grapes
Image Source : INSTAGRAM/ALDEA0.0Grapes

बिल्कुल ना खाएं अंगूर
वजन घटाने की सोच रहे हैं तो अंगूर से भी दूरी बना लें। ऐसा इसलिए क्योंकि इसका सेवन करने से भी आपका वजन बढ़ सकता है। अगर आप एक कप अंगूर खाएंगे तो उसमें 15 से 16 ग्राम चीनी और 67 ग्राम कैलोरीज होती है। जो आपके मोटापे को और बढ़ाएगी। 

एवोकाडो
एवोकाडो खाने में बहुत अच्छा लगता है। साथ ही सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं 100 ग्राम एवोकाडो में करीब 160 कैलोरीज होती है। इसके साथ ही इसमें फैट ज्यादा मात्रा में होता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो इस फल से दूरी बना लें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।