आयुर्वेद में कई जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल लंबे समय से स्वास्थ्य को सपोर्ट करने के लिए किया जाता रहा है। पाचन से लेकर इम्यूनिटी और मानसिक स्वास्थ्य तक, अलग-अलग आयुर्वेदिक हर्ब्स का पारंपरिक रूप से अलग-अलग उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाता है। सर्टिफाइड न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन किरण कुकरेजा ने ऐसे 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स के बारे में बता रही हैं जिन्हें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
ये 5 आयुर्वेदिक हर्ब्स सेहत के लिए हो सकते हैं फायदेमंद
-
आमलकी: आमलकी यानी आंवला को आयुर्वेद में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। आमलकी रसायन का इस्तेमाल इम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व त्वचा की सेहत को बनाए रखने में भी मदद कर सकते हैं। तो अगर आप रोजाना आंवला का सेवन नहीं कर पाते हैं तो अपनी डाइट में आमलकी पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं
-
सितोपलादी: सितोपलादी चूर्ण का इस्तेमाल आयुर्वेद में खांसी, सर्दी और गले से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है। गले में जलन या असहजता महसूस होने पर भी लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। इतना ही नहीं यह पाउडर पाचन क्षमता को भी बेहतर करता है
-
त्रिफला: त्रिफला आयुर्वेद में इस्तेमाल होने वाला एक बेहद ही लोकप्रिय हर्ब है। बता दें, त्रिफला को तीन चीजों आंवला, हरड़ और बहेड़ा से मिलाकार तैयार किया जाता है। इसका इस्तेमाल पाचन स्वास्थ्य को सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। कब्ज या पेट साफ न होने की समस्या में भी कुछ लोग त्रिफला का सेवन करते हैं।
-
शतावरी पाउडर: शतावरी का इस्तेमाल आयुर्वेद में लंबे समय से किया जाता रहा है और पारंपरिक रूप से इसे महिलाओं के प्रजनन स्वास्थ्य को सपोर्ट करने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है। कुछ लोग शतावरी पाउडर को दूध के साथ लेते हैं।
-
ब्राह्मी: ब्राह्मी को आयुर्वेद में दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य को सपोर्ट करने वाली जड़ी-बूटी माना जाता है। इसका इस्तेमाल पारंपरिक रूप से फोकस और याददाश्त को सपोर्ट करने के लिए किया जाता है। इसे पाउडर के रूप में लेने के अलावा कुछ लोग ब्राह्मी सप्लीमेंट भी लेते हैं।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)
Latest Health News