1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोजाना इन 7 आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से होगी इम्यूनिटी बूस्ट

रोजाना इन 7 आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करने से होगी इम्यूनिटी बूस्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 29, 2020 02:08 pm IST,  Updated : Oct 29, 2020 09:39 pm IST

किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल के साथ कुछ ऐसी आयुर्वेदिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करे। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। इसके साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से दूर रहेंगे।

इम्यूनिटी बूस्ट करने के आयुर्वेदिक उपाय- India TV Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट करने के आयुर्वेदिक उपाय Image Source : INSTAGRAM/DESIRESLUMBER

किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से खुद को बचाने के लिए हर कोई आयुर्वेद की ओर रुख कर रहा हैं। शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए पौष्टिक आहार से अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता है। अगर आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी तो कोई भी संक्रामक बीमारी आपको छू भी नहीं सकती है फिर चाहे वो कोरोना वायरस ही क्यों न हो। अगर आप कोरोना की गिरफ्त में भी गए हैं तो इससे जल्द ही छुटकारा भी पा लेंगे। किसी भी प्रकार के इन्फेक्शन से बचने के लिए आप अपनी लाइफस्टाइल के साथ कुछ ऐसी आयुर्वेदिक चीजों को अपनी डाइट में शामिल करे। जिससे इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। इसके साथ ही कई खतरनाक बीमारियों से दूर रहेंगे। 

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए आयुर्वेदिक उपाय

गिलोय

गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी,  एंटी-कैंसर आदि तत्व पाए जाते हैं। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ आपको हर बीमारियों से कोसों दूर रखते हैं। इसलिए सप्ताह में 3-4 बार गिलोय के काढा का सेवन जरूर करे। 

जानिए गिलोय को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, इम्यूनिटी बढ़ने के साथ इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

मुलेठी

मुलेठी में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप मुलेठी के पाउडर को शहद या घी के साथ खा सकते हैं। इसके साथ ही यह एनीमिया, सुखा खांसी, सर्दी जुकाम जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकती है। 

शहद
Image Source : INSTAGRAM/BALIBALSATISशहद

शहद
 शहद में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी, सी, आयरन, पोटेशियम, सोडियम के साथ एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-माइक्रोबायल गुणों के लिए पाए जाते हैं। जो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने के साथ-साथ कई संक्रामक बीमारियों से बचाता है। इसका सेवन आप दूध, पानी, चाय के अलावा विभिन्न तरीकों से कर सकते हैं। 

तेजी से बढ़ाना चाहते हैं लंबाई तो बस ऐसे करें अश्वगंधा का सेवन, जानिए अन्य घरेलू नुस्खे 

च्यवनप्राश
च्यवनप्राश में आंवला सहित 100 से अधिक तरह की जड़ी बूटियां पाई जाती है। जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। एक शोध के अनुसार च्यवनप्राश का सेवन करने से यह इम्यूनिटी सेल्स की गतिविधि बढ़ा देता है जिससे संक्रमण होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही यह सर्दी-जुकाम को भी खत्म कर देता है। इसे आप नाश्ता से पहले एक चम्मच या फिर दूध के साथ ले सकते हैं। 

सर्दियों में होममेड च्यवनप्राश खाकर करें अपनी इम्यूनिटी बूस्ट, स्वामी रामदेव से जानें घर पर बनाने का तरीका 

अश्वगंधा
Image Source : INSTAGRAM/VEDICBOTANICALSअश्वगंधा

अश्वगंधा
अश्वगंधा इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे बेस्ट माना जाता है। अश्वगंधा एक आयुर्वेदिक औषधि है जिसका इस्तेमाल विभिन्न बीमारियों से छुटकारा पाने में किया जाता है। यह गठिया रोग से लेकर आपके पाचन तंत्र को ठीक रखने में मदद करता है।  

श्वासारि क्वाथ
स्वामी रामदेव के अनुसार श्वासारि क्वाथ आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इसलिए रोजाना इसका सेवन करने से सर्दी- जुकाम, कफ के अलावा हर तरह की संक्रामक बीमारियों से दूर रहेंगे।


 
एलोवेरा जूस
एलोवेरा में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनिजों पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, ई, बी1, बी2, बी3, बी6, बी12, फोलिक एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, पोटैशियम आदि तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा  एलोवेरा में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।  जो आपकी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ-साथ कई क्रोनिक डिजीज से भी छुटकारा दिलाता है।  इसलिए रोजाना सुबह-सुबह इसका सेवन करे।

जानें एलोवेरा को कब और कितनी मात्रा में लेना है सही, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के साथ मिलेगा इस बीमारियों से निजात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।