कोरोना वायरस के प्रकोप से बीते साल से पूरी दुनिया परेशान हैं। ये वायरस कई लोगों की जान ले चुका है तो कई लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। कोरोना से लोगों की लड़ाई में मास्क, दो गज की दूरी और सैनिटाइजर के अलावा जिस एक और चीज ने लोगों को बचाया वो रोग प्रतिरोधक क्षमता है। लोगों ने इस क्षमता को बढ़ाने के लिए ना केवल आयुर्वेदिक चीजों का सेवन किया बल्कि किचन में मौजूद इम्यूनिटी बूस्टर मसालों और फलों का भी सेवन किया। लेकिन कई बार लोग मजूबत इम्यूनिटी के चक्कर में ऐसे काम करते हैं जो उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की बजाय और कमजोर करता है। जानिए रोजमर्रा में आपकी ऐसी कौन सी आदतें हैं जो आपकी इम्यूनिटी को कमजोर कर रही हैं।
आपकी इम्यूनिटी को धीरे-धीरे कमजोर कर रहे हैं ये 5 फूड्स, हो जाएं सावधान
Image Source : Instagram/ nutrievibe.bymehvishDaal
प्रोटीन का सेवन ना करना
जब भी आप खाना खाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसमें प्रोटीन डाइट जरूर हो। प्रोटीन शरीर को एनर्जी देता है और इम्यूनिटी को भी बूस्ट करने में सहायता करता है। इसका सेवन ना करने से इम्यूनिटी पर खराब असर पड़ता है।
जंक फूड ना खाना
जो लोग जरूरत से ज्यादा जंक फूड का सेवन करते हैं उनके शरीर का बेडौल होना सुनिश्चित है। वो ये भूल जाते है कि जंक फूड शरीर में फैट को जमा करता है जिससे शरीर में मोटापा बढ़ने लगता है। अगर आप अच्छी सेहत चाहते हैं और इम्यूनिटी को मजबूत रखना चाहते हैं तो ट्रांस वसा और हाई सोडियम वाले फूड्स से बचें।
Image Source : Instagram/_dryfruits_kingdonmDry Fruits
बीच बीच में कुछ ना खाना
कई लोगों की आदत होती है कि वो सुबह दोपहर और रात में जो खाना खाते हैं उसके बीच में कुछ भी नहीं खाते हैं। अगर आप भी ऐसा ही करते हैं तो इस आदत को बदल लीजिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। लंबे वक्त तक कुछ ना खाने का असर आपकी इम्यूनिटी पर पड़ सकता है।
डायबिटीज पेशेंट इन 4 फलों से बना लें दूरी, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
खाना ठीक से पकाकर ना खाना
खाने पीने की चीजों में कुछ बैक्टीरिया भी होते हैं जो कि खाना पकाते वक्त मर जाते हैं। इसलिए हमेशा खाने को अच्छे से पकाए। कुछ लोग कच्चे फूड्स भी खाते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा कच्ची चीजों का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
एक दिन में पर्याप्त पानी ना पीना
हर किसी को एक दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो शरीर डिहाइड्रेट हो जाएगा। शरीर का डिहाइड्रेट होना आपके शरीर की इम्यूनिटी को कमजोर कर सकता है।
नोट- इस लेख की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता।
Latest Health News