1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज पेशेंट इन 4 फलों से बना लें दूरी, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज पेशेंट इन 4 फलों से बना लें दूरी, वरना बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 14, 2021 04:34 pm IST,  Updated : Jun 14, 2021 04:46 pm IST

आमतौर पर फल सेहत के लिए हेल्दी होते हैं लेकिन कुछ फलों का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। जानिए ऐसे कौन से फल हैं जिन्हें खाने से शुगर पेशेंट को बचना चाहिए।

Diabetes - India TV Hindi
Diabetes Image Source : INDIA TV

कोरोनाकाल में शुगर पेशेंट को अपनी सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए। थोड़ी सी भी लापरवाही आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। डायबिटीज के मरीजों के शरीर में ग्लूकोज का स्तर ठीक बना रहे इस वजह से इन्हें मीठा खाने के लिए मना किया जाता है। इसी वजह से शुगर पेशेंट को दवाओं के अलावा व्यायाम करने की भी सलाह दी जाती है। इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी है। आमतौर पर फल सेहत के लिए हेल्दी होते हैं लेकिन कुछ फलों का सेवन करना डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है। जानिए ऐसे कौन से फल हैं जिन्हें खाने से शुगर पेशेंट को बचना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट रोजाना खाएं एक मुट्ठी मूंगफली, अपने आप कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Chiku
Image Source : INSTAGRAM/ELIJAHCHOOChiku 

ना खाएं चीकू

चीकू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ज्यादा होता है जो कि शुगर पेशेंट के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा चीकू में कैलोरीज भी बहुत ज्यादा होता है। इस कारण भी चीकू को खाने से बचना चाहिए।

अनानास भी ना खाएं
अनानास बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसी वजह से इसका सेवन करना शुगर पेशेंट के लिए हानिकारक होता है। एक ताजे अनानास की बात करें तो उसका जीआई 59 के करीब होता है। इसी वजह से इसे खाने से ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि मधुमेह के रोगियों के लिए खतरनाक हो सकती है।

Mangoes
Image Source : INSTAGRAM/FAIZANAKHTAR10Mango

डायबिटीज पेशेंट का ब्लड शुगर लेवल काबू में रखेगी सौंफ, बस ऐसे करें सेवन

आम खाने से बचें
बहुत ज्यादा मीठा आम मधुमेह के रोगियों के लिए हानिकारक होता है। यहां तक कि दिल का दौरा पड़ने का भी खतरा बढ़ सकता है। करीब 100 ग्राम आम में 14 ग्राम चीनी की मात्रा होता है। अगर शुगर पेशेंट इसे खाएंगे तो ब्लड शुगर लेवल का संतुलन बिगड़ सकता है।

अंगूर 
अंगूर में भी शुगर की मात्रा ज्यादा होती है। यही शुगर डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक होता है। करीब 100 ग्राम अंगूर में 16 ग्राम शुगर मौजूद होता है। इसी वजह से इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।