1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आपकी इम्यूनिटी को धीरे-धीरे कमजोर कर रहे हैं ये 5 फूड्स, हो जाएं सावधान

आपकी इम्यूनिटी को धीरे-धीरे कमजोर कर रहे हैं ये 5 फूड्स, हो जाएं सावधान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 13, 2021 07:42 pm IST,  Updated : Jun 13, 2021 08:09 pm IST

हमारे खानपान में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान पहुंचा रही हैं। जानिए ये चीजें कौन सी हैं जो आपकी इम्यूनिटी को धीरे धीरे कमजोर कर रही हैं।

worst food for immune system- India TV Hindi
worst food for immune system Image Source : INDIA TV

शरीर को किसी भी बीमारी से बचाने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत जरूरी है। इसी वजह से लोग कोरोना काल में ज्यादा से ज्यादा इम्यूनिटी बूस्टर चीजों का सेवन कर रहे हैं। इन चीजों में आयुर्वेदिक काढ़ा, हल्दी वाला दूध के अलावा किचन में मौजूद अन्य कई मसाले भी हैं। लेकिन क्या आपको पता है हमारे खानपान में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को नुकसान पहुंचा रही हैं। जानिए ये चीजें कौन सी हैं जो आपकी इम्यूनिटी को धीरे धीरे कमजोर कर रही हैं।

fast food
Image Source : INSTAGRAM/MEALS_BY_YAYAfast food

फास्ट फूड 

कई लोगों को फास्ट फूड बहुत पसंद होता है। यहां तक कि वो आए दिन बर्गर, चिप्स, पिज्जा के अलावा कई चीजें खाते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि फास्ट फूड में शुगर का इस्तेमाल होता है और इसमें फाइबर कम मात्रा में होता है। ऐसे में फास्ट फूड का सेवन करना आपकी इम्यूनिटी को धीरे धीरे कमजोर कर सकता है।

प्रोसेस्ड फू़ड 
बाजार में खाने पीने की कई सारी चीजें पैक्ड मिलती हैं। इन पैक्ड फूड का ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी इम्यूनिटी को धीरे धीरे अंदर से खोखला कर सकता है। 

नमक वाले खाद्य पदार्थ
चिप्स, फास्ट फूड और नमकीन वाले खाद्य पदार्थ भी सेहत के लिए हानिकारक होते हैं। इनका ज्यादा सेवन करना शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर खराब असर डालता है। 

Sugar cube
Image Source : INSTAGRAM/SUGARCOFFEEANDTEASugar cube

ज्यादा चीनी खाना
कई लोग चीनी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। यानी कि चीनी का सामान्य से ज्यादा इस्तेमाल भी आपकी इम्यूनिटी को अंदर से कमजोर कर सकता है। इसलिए अगर आप वायरस से बचाना चाहते हैं तो चीनी का सेवन ज्यादा ना करें।  

डीप फ्राइड फूड
कुछ लोगों को डीप फ्राइड फूड्स बहुत ज्यादा पसंद होते हैं। मौसम का थोड़ा सा मिजाज बदला नहीं कि कढ़ाई तुरंत गैस पर चढ़ जाती है। अगर आप भी कुछ ऐसा ही करते हैं तो सावधान हो जाइए,क्योंकि ये आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।