दिवाली के बाद हर साल की तरह, इस बार भी हवा में घुला जहर सारी हदें पार कर गया है। दिल्ली का AQI 500 के खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। मुंबई और चेन्नई के आसमान में भी छाया धुंध, सांस लेना तक भारी पड़ रहा है। हाल ये है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स लोगों को N-95 मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं। दरअसलइस जहरीली हवा में सिर्फ धुआं नहीं है इसमें सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन ऑक्साइड और PM2.5 जैसे कण हैं। जो सीधे हमारी सांसों के जरिए फेफड़ों तक पहुंचते हैं। असर यहीं नहीं रुकता ये पूरे शरीर में inflammation पैदा करते हैं। जिससे दिल पर दबाव बढ़ता है और थकान बढ़ती है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। जब ये जहरीली हवा सांस के साथ हमारे पाचन तंत्र तक पहुंचती है तो असर पेट पर भी पड़ता है। 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक स्मॉग और प्रदूषण के बाद दिल्ली-NCR में पेट की बीमारी तेजी से बढ़ी है। ये धुआं सिर्फ फेफड़ों को नहीं 'gut microbiota' को भी बिगाड़ रहा है। जिससे पेट में जलन, गैस, ब्लोटिंग और एसिड रिफ्लक्स जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं।
खराब हवा और खाने के असर को कम करेंगे एंटीऑक्सीडेंट फूड
फेस्टिव सीजन में वैसे ही पेट पर बोझ ज्यादा होता है। भारी खाना, मिठाइयां, देर रात तक जागना और ऊपर से प्रदूषण का अटैक। इसलिए सिर्फ सांस की सुरक्षा काफी नहीं, इस मौसम में पेट को भी संभालना जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो इस वक्त एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर डाइट ही सेहत की बड़ी ढाल बन सकते हैं। खाने में आंवला, नींबू, संतरा, हरी सब्जियां, घी और ग्रीन टी और गुनगुना पानी पीते रहिए। इससे शरीर से टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके साथ-साथ हर रोज योग करना भी मत भूलिए, क्योंकि दिवाली भले बीत गई हो लेकिन गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीवाली जैसे त्योहार अभी आने वाले हैं। आप इन त्योहारों को खुशी-खुशी तभी मना पाएंगे जब आप सेहतमंद रहेंगे। स्वामी रामदेव से जानते हैं इस मौसम में लोग कैसे सेहतमंद रहें और लंग्स से लेकर किडनी-लिवर को कैसे दुरुस्त रखें।
एलर्जी से बचने का रामबाण इलाज- खराब हवा और प्रदूषण से बढ़ रही एलर्जी को कंट्रोल करने के लिए आपको 100 ग्राम बादाम, 20 ग्राम काली मिर्च, 50 ग्राम शक्कर लेनी है। तीनों चीजों को मिलाकर पाउडर बनाकर रख लें। इस पाउडर को 1 चम्मच दूध के साथ लें रात को खा लें। इससे एलर्जी से बचने में मदद मिलेगी।
इनडायजेशन के लक्षण- इस मौसम में ज्यादा तला भुना खाने से गैस-एसिडिटी और कब्ज की शिकायत हो सकती है। ऑयली खाना जल्दी नहीं पचता है इससे पेट में सूजन हो सकती है। आंत कमजोर हो सकती हैं और ये खाना लिवर पर जमने लगता है। गंभीर स्थिति में फूड प्वाइजनिंग हो सकती है। इससे लिवर फंक्शन डिस्टर्ब होता है और मेटाबॉलिज्म स्लो होता है।
ऑक्सीजन बढ़ाएगा पौधा- घर में कुछ इनडोर प्लांट लगाकर रखें। ये पौधे घर के अंदर ऑक्सीजन बढ़ाएंगे। इसके लिए एरिका पाम, स्नेक प्लांट, मनी प्लांट, बोस्टन फर्न, फ्लेमिंगो लिली और तुलसी लगाकर रखें। इन पौधों को लगाने से घर के अंदर की हवा साफ होगी।
Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
Latest Health News