1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बिगड़ी लाइफस्टाइल को कैसे सुधारें, स्वामी रामदेव से जानें बीपी, शुगर और हार्ट की बीमारियों से कैसे बच सकते हैं?

बिगड़ी लाइफस्टाइल को कैसे सुधारें, स्वामी रामदेव से जानें बीपी, शुगर और हार्ट की बीमारियों से कैसे बच सकते हैं?

 Written By: Sajid Khan Alvi, Edited By: Bharti Singh
 Published : Oct 20, 2025 10:56 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 11:00 am IST

How To Improve Lifestyle: खराब हो रही लाइफस्टाइल को सुधारने से बीमारियां दूर रहती है। इससे शुगर, बीपी और दिल की बीमारियों के खतरे को कम किया जा सकता है। स्वामी रामदेव से जानें लाइफस्टाइल को सुधारने के उपाय।

लाइफस्टाइल कैसे सुधारें - India TV Hindi
लाइफस्टाइल कैसे सुधारें Image Source : FREEPIK

दीपावली एक ऐसा पर्व है जो हमें जीवन को अंधकार से निकालकर रोशनी की तरफ ले जाता है। ऐसे में आज दिवाली के मौके पर योग की ज्योत जलाएं। हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए सही रूटीन बनाएं। वर्कआउट से पसीना बहाएं। प्राणायाम-मेडिटेशन से दिमाग शांत करें। शरीर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार करें। क्योंकि सेहत दुरुस्त होगी, तो सही मायने में जीवन में खुशियां आएंगी। रिश्ते बेहतर होंगे और असली समृ्द्धि आएगी। फिर हर दिन फेस्टिवल जैसा होगा माहौल रहेंगा और जीवन में खुशियां आएंगी। तो इस दीपावली मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाएं और सुख-शांति-समृद्धि के साथ आरोग्य का वरदान लें। स्वामी रामदेव से जानिए कैसे हेल्दी और फिट रहें।

हेल्दी लाइफस्टाल से दूर होंगी बीमारी

जो लोग हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाते हैं वो कई खतरनाक बीमारियों से दूर रहते हैं। ऐसे लोगों को बीपी, शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल, ओबेसिटी, थायराइड, लंग्स प्रॉब्लम, इनसोम्निया, आर्थराइटिस, पोषण की कमी कम होती है। इसलिए बीमारियों से दूर रहना है तो अपनी लाइफस्टाइल में सुधार लाएं। खराब लाइफस्टाइल के कारण देश में करीब 8 करोड़ शुगर के पेशेंट्स हैं।  18 करोड़ से ज्यादा आर्थराइटिस के मरीज हैं और 13 करोड़ से ज्यादा लोग मोटापे की गिरफ्त में है। हर 3 में से 1 को देश में बीपी की समस्या है। 

लाइफ स्टाइल डिजीज से कैसे बचें

लाइफस्टाइल डिजीज से बचने के लिए रेगुलर वर्कआउट करना सबसे ज्यादा जरूरी है। जिससे वजन कंट्रोल रहेगा और जब मोटापा कम रहेगा तो आप बीमारियों से दूर रहेंगे। सही डाइट लें, जिसमें मैदा, चीनी, नमक कम हो। बाहर का खाना पैक्ड फूड और जंक फूड न हो। रोजाना 8 घंटे की नींद लें और तनाव और टेंशन से बचें। इससे आपकी लाइफस्टाइल में सुधार आएगा। रोजाना प्राणायाम करें। इससे आपके फेफड़े मजबूत बनेंगे। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।