1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कान का मैल निकालने के आसान घरेलू उपाय, चुटकियों में पिघलकर बाहर आ जाएगा सालों से जमा पीला कचरा

कान का मैल निकालने के आसान घरेलू उपाय, चुटकियों में पिघलकर बाहर आ जाएगा सालों से जमा पीला कचरा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Oct 20, 2025 07:37 am IST,  Updated : Oct 20, 2025 07:37 am IST

Tips To Clean Ear Wax: बदलते मौसम में गला, नाक और कान में दर्द की समस्या काफी परेशान कर रही है। मौसम में नमी होने की वजह से कान में जमा वैक्स फूल जाता है जिससे दर्द और कम सुनने की समस्या होने लगती है। अगर कान में मैल फूल जाए तो बाहर निकालने के लिए इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। जानें कान का मैल साफ करने के उपाय।

कान का मैल साफ करने के उपाय- India TV Hindi
कान का मैल साफ करने के उपाय Image Source : FREEPIK

मौसम तेजी से बदल रहा है। इन दिनों बढ़ता प्रदूषण और नमी नाक, कान और गले के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। लोगों को गले में दर्द और कान में दर्द की समस्या हो रही है। कान का दर्द, कम सुनाई देना, कान में खुजली और कान में सीटी बजने जैसी समस्याएं लोग परेशान हैं। इसका एक कारण कान में वैक्स का फूलना या ज्यादा होने भी हो सकता है। अगर ऐसे लक्षण नजर आएं तो हो सकता है सर्दी के कारण वैक्स फूल गया हो या कान में मैल ज्यादा बढ़ गया हो। वैक्स ईअर कैनाल के बाहरी हिस्से में होता है। जिससे कान में कोई समस्या नहीं होती है। ये वैक्स कान को सुरक्षित रखने और धूल मिट्टी या पानी से बचाने में मदद करती है। ईयर वैक्स बढ़ने से खुद ही बाहर निकल जाती है। लेकिन कई बार वैक्स फूलने या ज्यादा सूखने पर कान में दर्द, इन्फेक्शन होने का खतरा और कई बार बहरापन का खतरा भी हो सकता है। इसलिए ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं। कुछ आसान उपायों से घर में भी कान की वैक्स को साफ किया जा सकता है। जानिए कान का मैल निकालने के आसान उपाय क्या हैं?

कान का मैल निकालने के उपाय (Home Remedies To Clean Ear Wax)

डॉक्टर्स की मानें तो कान साफ करने के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल आपको नहीं करना चाहिए। फिर चाहे उंगली हो या फिर इयर बड्स ही क्यों न हों। इससे कान को नुकसान हो सकता है।

ईयर ड्रॉप का इस्तेमाल- बेहतर होगा कि आप बाजार में मिलने वाले ईयर ड्रॉप्स का इस्तेमाल करें। डॉक्टर की सलाह से ये ईयर ड्रॉप खरीदकर कान में डालें। इससे कान का सूखा मैल फूल जाएगा और नरम होकर आसानी से निकल जाएगा।

ऑलिव ऑयल का उपयोग- कान का मैल साफ करने के लिए आप ऑलिव ऑयल यानि जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ऑलिव ऑयल की 2-3 बूंद कान में डाल लें। इससे कान में जमा सूखा मैल धीरे-धीरे डिजॉल्व हो जाएगा और बाहर आ जाएगा। 

इस तरह भूलकर भी न करें कान का मैल साफ

अक्सर लोग कान का मैल निकालने के लिए हेयर पिन, कॉटन बड या उंगली का इस्तेमाल लगातार करते हैं। कुछ लोग मैल साफ कराने वालों से भी कान की सफाई करवा लेते हैं। जिससे वैक्स कान के अंदर घुसने का खतरा बढ़ जाता है। इयर कैनाल के अंदर वैक्स जाने से कान में गंभीर इन्फेक्शन भी हो सकता है। गंभीर स्थिति में सुनने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

अगर आपको ज्यादा परेशानी हो रही है तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। क्योंकि खुद से कुछ भी करना खतरनाक हो सकता है। डॉक्टर सही से जांच करके आपको दवा दे सकते हैं या कान की सफाई के लिए मौजूद सुरक्षित उपकणों का इस्तेमाल कर समस्या को ठीक कर सकते हैं।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।