खराब लाइफस्टाइल में हाई ब्लड प्रेशर एक बेहद गंभीर और आम समस्या बन चुका है। इसे 'साइलेंट किलर' कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण अक्सर देर से सामने आते हैं। आजकल कम उम्र के लोग भी इस समस्या से जुझ रहे हैं। यंगस्टर्स के बीच हाई ब्लड प्रेशर की समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में जाने-माने हेल्थ एक्सपर्ट डॉक्टर सलीम जैदी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है कि हाई ब्लड प्रेशर में कौन सा फल बेहद फायदेमंद माना जाता है। उन्होंने जिस फल के बारे में बताया है वो है केला। केला हाई बीपी के मरीजों के लिए बीपी कंट्रोल करने का नेचुरल तरीका है। ऐसे में चलिए जानते हैं केला कैसे हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
केला हाई बीपी में क्यों है अमृत समान?
केले में मौजूद पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सीधे तौर पर मदद करते हैं। केले में भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है। शरीर में अत्यधिक सोडियम हाई ब्लड प्रेशर की मुख्य वजह बनता है। पोटैशियम शरीर में सोडियम के हानिकारक प्रभाव को बेअसर करता है और पेशाब के जरिए एक्सट्रा सोडियम को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके अलावा पोटैशियम ब्लड वेसल्स की दीवारों में तनाव को कम करता है। इससे ब्लड का फ्लो सही रहता है और दिल पर ज्यादा प्रेशर नहीं पड़ता। वहीं केले में मैग्नीशियम और फाइबर भी अच्छी मात्रा में होते हैं। मैग्नीशियम नसों को शांत रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
केला खाने का सही समय
डॉक्टर सलीम जैदी का मानना है कि किसी भी फल का पूरा फायदा उठाने के लिए उसे सही समय और सही तरीके से खाना बेहद जरूरी है। केला खाने का सबसे सही समय नाश्ते के लगभग 1 से 2 घंटे बाद होता है। इस समय इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।
खाली पेट खाने से बचें: सुबह एकदम खाली पेट केला खाने से बचें। खाली पेट केला खाने से मैग्नीशियम और पोटैशियम का स्तर रक्त में अचानक बढ़ सकता है, जिससे पेट की समस्या या शुगर का स्तर तेजी से ऊपर-नीचे हो सकता है।
Latest Health News