1. Hindi News
  2. गैलरी
  3. हेल्थ
  4. इन गलतियों की वजह से बढ़ सकती है बीपी की परेशानी

इन गलतियों की वजह से बढ़ सकती है बीपी की परेशानी

आप जाने अनजाने रोजाना कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे बीपी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में डॉक्टर बता रही हैं कि बीपी को नॉर्मल रखने के लिए, किन गलतियों से बचना जरूरी है।

Written By: Poonam Yadav
Published : Sep 04, 2026 05:22 pm IST,  Updated : Sep 04, 2026 05:27 pm IST
आजकल के बदलते जीवनशैली में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या काफी आम हो गई है। रोजाना की कुछ गलत आदतें कम उम्र में ही बीपी बढ़ने का कारण बन सकती हैं। ऐसे में पुणे स्थित इनामदार मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट और जनरल फिजिशियन डॉ.शालिनी सिंह सालुंखे बता रही हैं कि बीपी को नॉर्मल रखने के लिए, किन गलतियों से बचना जरूरी है।
1/5 Image Source : unsplash

बहुत ज़्यादा कैफीन का सेवन: अगर आप बहुत ज़्यादा चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। चाय -कॉफ़ी में मौजूद कैफ़ीन शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन को बढ़ाता है जिससे दिल की धड़कन तेज़ होती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं।
2/5 Image Source : UNSPLASH
बहुत ज़्यादा कैफीन का सेवन: अगर आप बहुत ज़्यादा चाय या कॉफ़ी का सेवन करते हैं तो इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। चाय -कॉफ़ी में मौजूद कैफ़ीन शरीर में एड्रेनालाईन हार्मोन को बढ़ाता है जिससे दिल की धड़कन तेज़ होती है और रक्त वाहिकाएं सिकुड़ जाती हैं।
नींद कम लेना: अगर आप रात भर पार्टीज़ करते हैं या मोबाइल स्क्रॉल करते हैं तो इस वजह से आपके शरीर में स्ट्रेस डेवलप होता है। लगातार स्ट्रेस की वजह से कोर्टिसोल लेवल हाई होगा जिससे नींद की समस्या होने लगती है और आपका बीपी बढ़ सकता है।
3/5 Image Source : unsplash
नींद कम लेना: अगर आप रात भर पार्टीज़ करते हैं या मोबाइल स्क्रॉल करते हैं तो इस वजह से आपके शरीर में स्ट्रेस डेवलप होता है। लगातार स्ट्रेस की वजह से कोर्टिसोल लेवल हाई होगा जिससे नींद की समस्या होने लगती है और आपका बीपी बढ़ सकता है।
ज़रूरत से ज़्यादा नमक का सेवन: अगर आप बहुत ज़्यादा नमक का सेवन करते हैं तो यह भी हाई बीपी का एक कारण है। एक दिन में व्यक्ति को सिर्फ पांच ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए लेकिन लोग एक दिन में बीस से पच्चीस ग्राम नमक कंज़्यूम कर लेते हैं।
4/5 Image Source : unsplash
ज़रूरत से ज़्यादा नमक का सेवन: अगर आप बहुत ज़्यादा नमक का सेवन करते हैं तो यह भी हाई बीपी का एक कारण है। एक दिन में व्यक्ति को सिर्फ पांच ग्राम नमक का सेवन करना चाहिए लेकिन लोग एक दिन में बीस से पच्चीस ग्राम नमक कंज़्यूम कर लेते हैं।
एक्सरसाइज़ नहीं करना: अगर आप एक्सरसाइज़ नहीं करते हैं। एक ही जगह पर घंटों तक बैठे रहते हैं तो यह भी हाई बीपी का एक वजह हो सकता है।
5/5 Image Source : unsplash

Advertisement