आंखों की रोशनी कम हो जाना आजकल काफी आम बात हो गई है। छोटी-छोटी उम्र में बच्चों को नंबर के चश्मे लग जाते हैं। हर दिन मायोपिया और हाइपरमेट्रोपिया के केस बढ़ते जा रहे हैं। इसके अलावा भी आंखों से सम्बंधित बीमारियां जैसे कि ग्लूकोमा, कैटरेक्ट, मधुमेह संबंधी रेटिनोपैथी आदि आपके दुनिया को देखने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं। आंखों की रोशनी को बेहतर करने और उसे सुधारने के लिए काफी कुछ किया जा सकता है।
आंखों की रोशनी बढ़ाने और चश्मा हटाने के लिए घरेलू नुस्खे
- सबसे पहले आप अपने पैर को अच्छे से धो लें। और साफ कपड़े से पोंछ ले। और फिर सरसों के तेल से तलवे पर मालिश करें। यह उपाय रोजाना आप रात को सोने से पहले करें। जिससे आंखों की रोशनी बढ़ने लग जाती है।
- चश्मा हटाने के लिए और अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ए बहुत जरूरी होता है। इसलिए विटामिन-ए से भरपूर फल और सब्जियां डाइट में शामिल करें।
- नंगे पैर हरी घास में चलने से आपकी आंखों की रोशनी तेज होती है। इसके अलावा शहतूत की पत्तियां और गुलाब की पत्तियों को एक गिलास पानी में डाल कर रखें। उसके बाद उस पानी से अपने आंखों को धोए।
- आंवला आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप रोजाना एक आंवले का सेवन करते हैं। तो इससे आपकी आंखों की रोशनी बहुत जल्द ही तेज होने लगेगी।
- 10 ग्राम छोटी इलायची में 20 ग्राम सौंफ मिलाकर पीस लें। इस मिश्रण का एक चम्मच रोजाना दूध के साथ सेवन करें। इस उपाय को करने से आंखों की कमजोरी दूर होने लगती है।
- अखरोट के तेल से आंखों के आसपास मालिश करने से चश्मे का नंबर कम होने लगता है। रोजाना ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने लगेगी।
बच्चों के मामले में
Image Source : INSTAGRAM/sightforallunited बच्चों के आंखों की रोशनी बढ़ाने के उपाय
कई मामले में खासकर बच्चों को इस बात का अंदाजा नहीं होता कि उन्हें आंखो से जुड़ी कोई समस्या है। मोबाइल, टैब, और लैपटॉप पर ज्यादा समय बिताने और बाहरी गतिविधियों की कमी से बच्चों की दूर की नजर कमजोर हो जाती है। ऐसे में समय रहते इसपर ध्यान देकर घरेलू उपायों से भी ठीक किया जा सकता है।
- आपका बच्चा जिस कमरे में बैठकर स्टडी करता हो वहां अच्छी रोशनी का प्रबंध होना चाहिए। तेज रोशनी नहीं होना चाहिए। बच्चा जहां बैठता है उसके पीछे से रोशनी आनी चाहिए ना कि सामने से।
- पौष्टिक खाना खिलाएं - आंखों की रोशनी के लिए विटामिन-ए बहुत जरूरी होता है। इसलिए, अपने बच्चों को विटामिन-ए से भरपूर आहार जरूर दें।
- साल में एक बार अपने बच्चे की आंखों का चेकअप जरूर करवाएं।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
नोट- ऊपर दी गई जानकारी सामान्य ज्ञान के लिए है। इसके लिए किसी डॉक्टर की सलाह नहीं ली गई है। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Latest Health News