मुंह की बदबू एक ऐसी समस्या है, जो कई लोगों में पाई जाती है। ऐसे में आपके देस्त, सहकर्मी या कोई भी ऐसा व्यक्ति जिससे आप करीब से बात कर रहे हों वो आपके पास बैठने से कतराने लगता है। सांस की बदबू ज्यादातर एक बैक्टेरिया से निकलने वाले ‘सल्फर कम्पाउंड’ की वजह से पैदा होती है। कई बार तो लोग इस समस्या से अंजान होते हैं। इस बदबू के कई और भी कारण हो सकते हैं, जैसे-गंदे दांत, पाचन की समस्या और धूम्रपान। इसके लक्षणों की जानकारी होने पर इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है और समय रहते कुछ आसान घरेलू उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पाया जा सकता है।
तेज गंध वाली चीजें खाने के अलावा अगर आपको अपने मुंह से दुर्गंध आती महसूस होती है या फिर आपके बात करते समय कोई अपनी नाक पर हाथ रख लेता है तो इसे मजाक मत समझिए। अगर आप मुंह की बदबू के साथ इनमें से भी कोई लक्षण महसूस कर रहे हैं तो प्राथमिक उपचार करें और लंबे समय तक समस्या बने रहने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।
कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। जानिए मुंह की बदबू दूर करने के लिए 10 आसान घरेलू नुस्खे
नमक में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में मौजूद दुर्गंध के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को मारने का काम करता है और ओरल हेल्थ को मेंटेन रखने में भी काफी मददगार साबित होता है।

लौंग का सेवन करने से ओरल हेल्थ से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। मुंह की बदबू दूर करने के लिए आप भुनी हुई लौंग को चबाकर खा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी।
मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने के लिए नींबू पानी भी अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए एक गिलास पानी में 1 नींबू का रस मिलाएं और फिर इस पानी का सेवन रोज सुबह उठने के बाद करें। इस बात का ध्यान दें कि ब्रश करने से पहले ही इस पानी का सेवन करना है।

ग्रीन टी के इस्तेमाल से मुंह की बदबू को कम किया जा सकता है। इसमें एंटीबैक्टिरियल कंपोनेंट होते हैं जिससे दुर्गंध दूर होती है।
पानी पीने से मुंह फ्रेश बना रहता है और दांत में फंसे खाने के तत्व निकल जाते हैं। जिससे मुंह में खाना सड़ता नहीं है। मुंह बार-बार साफ होता रहता है और दुर्गंध नहीं आती है।
हर रोज दिन में एकबार सरसों के तेल में चुटकीभर नमक मिलाकर मसूड़ों की मसाज करने से मसूड़े स्वस्थ रहते हैं और बदबू पनपने का खतरा भी कम हो जाता है।
अमरूद की कोमल पत्तियों को चबाने से भी मुंह की दुर्गंध आसानी से में दूर हो जाती है। रोजाना 2-3 पत्तियों को अच्छी तरह से चबाएं।

तुलसी की पत्ती चबाने से भी मुंह की बदबू दूर हो जाती है। साथ ही मुंह में अगर कोई घाव है तो तुलसी उसके लिए भी फायदेमंद है।
सूखा धनिया भी एक अच्छा माउथफ्रेशनर है। इसे मुंह में रखकर चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर हो जाती है।
किसी भी उपाय को करने से पहले ये सबसे जरूरी है कि आप अपने दांतों को दिन में दो बार अच्छी तरह ब्रश करके साफ करे। टंग क्लीनर से जीभ को साफ करना भी जरूरी है। खाने-पीने की वजह से जीभ पर एक परत जमती जाती है, जो बदबू का कारण बन सकती है।
यहां पढ़ें हेल्छ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
संपादक की पसंद