Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भीषण हुई अमेरिका और ईरान की जंग, माइन्स बिछाने वाली बोट डुबाने का वीडियो जारी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भीषण हुई अमेरिका और ईरान की जंग, माइन्स बिछाने वाली बोट डुबाने का वीडियो जारी

Edited By: Vineet Kumar Singh @VickyOnX Published : Mar 11, 2026 06:54 am IST, Updated : Mar 11, 2026 06:55 am IST

Strait of Hormuz Crisis: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अमेरिका और ईरान के बीच समुद्री टकराव तेज हो गया है। अमेरिका ने दावा किया कि उसने ईरानी नेवी की माइन्स बिछाने वाली 10 से ज्यादा बोट्स नष्ट कर दीं। ईरान ने जवाब में समुद्र में माइन्स लगाने की बात कही है।

Iran US conflict, Strait of Hormuz crisis, Iran naval mines, US Central Command attack- India TV Hindi
Image Source : X.COM/CENTCOM अमेरिका ने स्ट्रेटऑफ होर्मुज में ईरान की 10 से ज्यादा बोट्स डुबाने का दावा किया है।

Strait of Hormuz Crisis:​ मिडिल ईस्ट की जंग का बुधवार को 12वां दिन है और यह लगातार भीषण होती जा रही है। इजरायल और अमेरिका ईरान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक कर रहे हैं, तो वहीं ईरान ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों से जवाब दे रहा है। दोनों पक्षों के बीच जारी यह जंग अब समुद्र तक पहुंच गई है। अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरानी नेवी पर तगड़ा हमला किया और माइन्स बिछाने वाली 10 से ज्यादा बोट्स को बर्बाद कर दिया। खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है और अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी एक वीडियो जारी किया है।

ईरान ने समुद्र में माइन्स बिछाने शुरू किए

अमेरिकी सेंट्रल कमांड द्वारा जारी किए गए वीडियो में ईरानी शिप्स और पनडुब्बी दिखाई दे रही हैं, जिन पर हमला करके उन्हें उड़ाया जा रहा है। सेंट्रल कमांड का कहना है कि इससे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी नेवी की ताकत खत्म हो गई है, ताकि ईरान किसी भी मालवाहक जहाज को निशाना न बना सके। वहीं, ईरान का दावा है कि उसने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइन्स बिछाने शुरू कर दिए हैं। एक ईरानी कमांडर ने कहा, 'दुश्मन देशों के किसी भी जहाज को होर्मुज से गुजरने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अगर किसी को शक है तो पास आकर कोशिश करके देख ले।'

ईरान के पास 6 हजार माइन्स होने की खबर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के पास करीब 6 हजार माइन्स हैं, जिन्हें सिर्फ 2 मील चौड़े इस चोकिंग पॉइंट पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ एडवांस माइन्स हैं जो सेंसर से फटती हैं और इन्हें ढूंढना बहुत मुश्किल है। इस बीच ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, 'ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सभी माइन्स फौरन हटा ले, वरना यह कार्रवाई उसे बहुत महंगी पड़ सकती है। ईरान को खतरनाक अंजाम भुगतना होगा।' ईरान ने जवाबी हमले का एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें कई मिसाइलें एक साथ आसमान में उठती दिखाई दे रही हैं।

पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है तेल का संकट

बता दें कि जंग अपने 12वें दिन में प्रवेश कर चुकी है लेकिन अभी तक इसके खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने की वजह से पूरी दुनिया में तेल का संकट बढ़ता जा रहा है। अमेरिका ने पहले दावा किया था कि उसकी नेवी ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से एक जहाज को एस्कॉर्ट किया है, लेकिन कुछ देर बाद यह दावा वापस ले लिया गया। एनर्जी सेक्रेटरी ने अपना पोस्ट डिलीट कर दिया और अब ट्रंप प्रशासन को सफाई देनी पड़ रही है। ट्रंप प्रशासन पूरी दुनिया के एनर्जी संकट को लेकर बेचैन दिख रहा है, और तरह-तरह के दावे करता नजर आ रहा है।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement