1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर ही कच्चे नारियल से मिनटों में निकालें मलाई, यह आसान ट्रिक बचाएगी घंटों की मेहनत

घर पर ही कच्चे नारियल से मिनटों में निकालें मलाई, यह आसान ट्रिक बचाएगी घंटों की मेहनत

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 10, 2026 06:03 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 06:03 pm IST

​इस तरीके से आप बिना ज्यादा मेहनत के कुछ ही मिनटों में नारियल से मलाई निकाल सकते हैं और घंटों का काम आसान बना सकते हैं।

घर पर ही नारियल से मिनटों में निकालें मलाई- India TV Hindi
घर पर ही नारियल से मिनटों में निकालें मलाई Image Source : UNSPLASH

नारियल पानी जितना टेस्टी लगता है उसका मलाई भी खाने में उतना ही लाजवाब लगता है। लेकिन आफत तब हो जाती है जब नारियल की मलाई (Tender Coconut Cream) घर पर निकालनी हो। कच्चे नारियल से मलाई निकालना लोगों को मुश्किल और समय लेने वाला काम लगता है। नारियल को तोड़ने और उसकी मलाई अलग करने में काफी मेहनत लगती है। अगर आप नारियल से मलाई निकालने में घंटों मेहनत करते हैं और उसके बाद भी मलाई नहीं निकलता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। एक आसान किचन ट्रिक की मदद से आप घर पर ही कुछ मिनटों में नारियल से मलाई निकाल सकते हैं। यह तरीका न सिर्फ आपका समय बचाएगा बल्कि मेहनत भी काफी कम कर देगा।

मलाई वाले नारियल से मलाई कैसे निकालें?

  • मलाई वाले नारियल से मलाई निकालने के लिए, नारियल के ऊपर पर तीन आँखों में से सबसे नरम आँख में पेचकस या चाकू से छेद करके पानी निकालें।

  • अब, छेद किए हुए जगह पर किसी भारी वस्तु (जैसे बट्टा) से मारें ताकि यह आसानी से खुल जाए। बट्टे से मारने की वजह से ऊपर का भाग आसानी से निकल जाएगा 

  • अब एक चम्मच या बटर नाइफ का उपयोग करके अंदर की मलाईदार परत को नारियल के कठोर छिलके से अलग कर लें और एक बतर्न में निकालें। 

  • निकाली गई मलाई को साफ पानी से धोकर छोटे टुकड़ों में काटकर उपयोग करें।

  • यदि मलाई आसानी से नहीं निकल रही है, तो नारियल के आधे टुकड़ों को 20-30 मिनट के लिए (325°F) पर ओवन में रखें। इससे गूदा ढीला होकर आसानी से निकल जाता है।

नारियल की मलाई के फायदे:

नारियल पानी की मलाई पोषक तत्वों का खजाना है, जो तुरंत ऊर्जा देती है, पाचन सुधारती है और इम्युनिटी बढ़ाती है। यह हेल्दी फैट और फाइबर से भरपूर होती है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की सेहत सुधारती है और वजन घटाने में मदद करती है। यह पेट की जलन और एसिडिटी को भी कम करती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल