1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. मिडिल ईस्ट में जंग के बीच यूक्रेन ने रूस पर कर दिया बड़ा अटैक, क्रूज मिसाइल दागी, अब तक 6 लोगों की मौत

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच यूक्रेन ने रूस पर कर दिया बड़ा अटैक, क्रूज मिसाइल दागी, अब तक 6 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Mar 11, 2026 07:20 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 12:00 pm IST

यूक्रेन ने रूस पर जबरदस्त क्रूज मिसाइल अटैक किया है। इस हमले में ब्रायंस्क में रूस का माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट तबाह हो गया है और 6 नागरिकों की भी मौत हो गई है। हमले से रूस का मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन प्रोडक्शन प्रभावित हुआ है।

ukreaine attacks russia- India TV Hindi
यूक्रेन ने रूस पर किया घातक हमला। (फाइल फोटो) Image Source : AP

मिडिल ईस्ट में जंग के बीच यूक्रेन ने रूस पर एक बड़ा हमला किया है। यूक्रेन ने रूस के ब्रांयस्क में माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट को निशाना बनाया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस प्लांट पर यूक्रेन ने Storm Shadow यानी SCALP-EG मिसाइल से अटैक किया है। इस मिसाइल को रशियन डिफेंस सिस्टम इंटरसेप्ट करने में नाकाम रहा। जानकारी के अनुसार, इस प्लांट पर आठ से दस धमाके किए गए हैं। आइए जानते हैं कि रूस पर यूक्रेन के इस हमले के बारे में अब तक क्या जानकारी सामने आई है।

प्लांट में सैन्य उपकरणों का उत्पादन होता था

जानकारी के मुताबिक, रूस के जिस माइक्रो-इलेक्ट्रॉनिक प्लांट पर यूक्रेन ने मिसाइल अटैक किया वहां पर मिसाइल सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम और ड्रोन जैसे सैन्य उपकरणों का उत्पादन किया जाता था। यूक्रेन के इस हमले में कम से कम 6 रूसी नागरिकों के मारे जाने की खबर है जबकि 37 से ज़्यादा लोग जख़्मी हुए हैं।

रूसी सेना के हमले का दिया जवाब

यूक्रेन ने ये हमला रूसी सेना के उस हमले के जवाब में किया है जिसमें पूर्वी यूक्रेन में डोनबास क्षेत्र के स्लोवियांस्क पर हवाई हमला किया था। रूस की इस बमबारी में कम से कम चार लोगों की मौत हो गयी जबकि 14 साल की बच्ची सहित 16 से ज़्यादा लोग जख़्मी हो गए। यूक्रेनी सेना के मुताबिक, रूस ने सेंट्रल स्लोवियांस्क के रिहायशी इलाकों को टारगेट करके ड्रोन से 3 ग्लाइड बम दागे थे जिससे कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा और सड़कों पर खड़ी कई गाड़ियों में भी आग लग गयी। इस हमले के जवाब में यूक्रेन ने रूस के माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक प्लांट को निशाना बनाया और उसे तबाह कर दिया।

ये भी पढ़ें- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का बड़ा बयान, कहा- 'यूरोप चाहे तो करेंगे एनर्जी सप्लाई'

युद्ध के बीच ट्रंप ने पुतिन को किया फोन, जानें दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश