1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Dhurandhar 2: हमजा की कलाई पर लग्जरी घड़ी, देखकर चमक उठीं रणवीर के फैंस की नजरें, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे चमचमाती कार

Dhurandhar 2: हमजा की कलाई पर लग्जरी घड़ी, देखकर चमक उठीं रणवीर के फैंस की नजरें, कीमत इतनी कि खरीद लेंगे चमचमाती कार

 Written By: Priya Shukla
 Published : Mar 10, 2026 06:43 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 06:43 pm IST

धुरंधर 2 का ट्रेलर जैसे ही रिलीज हुआ दर्शक इस पर टूट पड़े। इसके एक-एक सीन को दर्शकों ने इतनी ध्यान से देखा कि रणवीर सिंह के किरदार हमजा की कलाई पर नजर आई लग्जरी घड़ी को भी पकड़ लिया और अब इसकी कीमत चर्चा में है।

ranveer singh- India TV Hindi
धुरंधर 2 के मेकर्स ने हमजा को पहनाई रोलेक्स की घड़ी Image Source : YOUTUBE/JIOSTUDIOS

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। 7 मार्च को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया और रिलीज होते ही 'धुरंधर 2' का ट्रेलर यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा। धुरंधर 2 के ट्रेलर का फैंस इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि रिलीज होने के 2 दिन में ही सिर्फ हिंदी ट्रेलर को ही 56 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर के एक-एक सीन, एक-एक डायलॉग अब सोशल मीडिया पर छाए हैं। ट्रेलर से जाहिर होता है कि कभी टेबल साफ करने वाला हमजा अली मजारी अब ल्यारी का नया बादशाह बन चुका है और उसकी किस्मत ऐसी चमकी है कि कलाई में महंगी-महंगी घड़ियां पहनने लगा है। जी हां, मेकर्स ने जैसे ही 'धुरंधर 2' का ट्रेलर जारी किया, इसके एक सीन में लोगों की नजरें रणवीर सिंह की कलाई पर अटक गई, जिसमें उनके हाथ में लग्जरी घड़ी नजर आ रही है, जिसकी कीमत अब चर्चा में है।

'हमजा' के हाथ में नजर आई लग्जरी घड़ी

'धुरंधर 2' के ट्रेलर में रणवीर सिंह अलग-अलग गेटअप में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में उनका जसकीरत सिंह रंगी से लेकर हमजा बनने तक का सफर देखा जा सकता है। कभी फुल स्लीव वाली टी-शर्ट पहने ट्रेनिंग लेते दिखे तो कभी ल्यारी में अपनी पैठ जमा चुके हमजा अली मजारी के किरदार में फुल टशन में नजर आए। इस दौरान वह पठानी कुर्ते, सलवार और लंबे बालों में दिखे और ल्यारी पर बादशाहत हासिल करते ही महंगी जैकेट, अंगूठियां, चश्मा और लग्जरी घड़ी।

बैलेंसियागा का चश्मा और रोलेक्स की घड़ी

धुरंधर 2 के ट्रेलर में हमजा के बदले अवतार ने फैंस को भी चौंका दिया है, क्योंकि मेकर्स ने इस बार टेबल साफ करने वाले हमजा को रोलेक्स घड़ी और बैलेंसियागा का चश्मा जो पहना दिया है। जैसे ही लोगों ने ये ट्रेलर देखा, रणवीर की कलाई में नजर आई घड़ी के स्क्रीन शॉट वायरल होने लगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, ट्रेलर में रणवीर ने Rolex Cosmograph Daytona Two Tone वॉच पहनी है। रोलेक्स की वेबसाइट पर इसकी कीमत 22 लाख के करीब है, लेकिन समय के साथ इसकी कीमत बढ़ भी सकती है। यानी, धुरंधर के मेकर्स ने रणवीर को जो घड़ी पहनाई है, उस कीमत में एक चमचमाती कार घर आ सकती है।

ranveer singh
Image Source : SCREEN GRAB/ROLEX.COM/JIOSTUDIOरणवीर सिंह

Rolex Cosmograph Daytona की खासियत

स्विस लग्जरी वॉच कंपनी रोलेक्स द्वारा बनाई गई रोलेक्स कॉस्मोग्राफ डेटोना की खासियत की बात करें तो ये एक टू टोन घड़ी है और ऑयस्टरस्टील और 18 कैरेट गोल्ड के साथ तैयर की गई है। ये लग्जरी रिस्ट वॉच खास तौर पर कार रेसिंग के लिए डिजाइन की गई है और इसका क्रोनोग्राफ फीचर स्टॉपवॉच के जैसे काम करता है। इसकी खासियत ये है कि रेसिंग के दौरान आखिरी पल तक इससे सटीक माप निकाला जा सकता है। 2,20,000 लाख रुपये की इस घड़ी के किनारे पर बना टैकीमीटर बेजल रेसिंग के दौरान कार की स्पीड और डिस्टेंस के हिसाब से समय को कैलकुलेट करने में मदद करता है।  यह लग्जरी घड़ियां पसंद करने वाले लोगों के बीच सबसे अधिक पसंद की जाने वाली घड़ियों में से एक बनी है।

ये भी पढ़ेंः बात से मुकरे आमिर खान! पहले इस फिल्म की OTT रिलीज से किया इनकार, अब डिजिटल स्ट्रीमिंग का हुआ ऐलान, चौंके फैन

15 साल पहले आई कल्ट क्लासिक, जिसकी खो गई थी ओरिजिनल स्क्रिप्ट, मेकर्स ने बदला अंत, देखकर अब भी रो पड़ते हैं दर्शक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन