1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हल्दी का दूध ही नहीं, पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए क्या है सेवन करने का सही तरीका?

हल्दी का दूध ही नहीं, पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद, जानिए क्या है सेवन करने का सही तरीका?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 11, 2026 06:30 am IST,  Updated : Mar 11, 2026 06:30 am IST

Haldi ka pani: सिर्फ हल्दी का दूध ही नहीं बल्कि हल्दी का पानी भी आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकता है। आइए हल्दी का पानी पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हल्दी का पानी- India TV Hindi
हल्दी का पानी Image Source : FREEPIK/PUNAM SPECIAL/YT

चुटकी भर हल्दी आपकी सेहत को काफी हद तक सुधार सकती है, बस जरूरत है औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाने की। अक्सर आपने हल्दी का दूध पीने के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन क्या आपने कभी हल्दी का पानी पीने के फायदों के बारे में सुना है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि हल्दी का पानी पीने से आपके शरीर को और आपकी सेहत को क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं...

मिलेंगे फायदे ही फायदे- हल्दी के पानी को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लीवर डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी हल्दी के पानी को डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है। जोड़ों के दर्द और गठिया से राहत पाने के लिए भी हल्दी के पानी का सेवन किया जा सकता है। इतना ही नहीं दिल से जुड़ी गंभीर और खतरनाक बीमारियों के खतरे को कम करने के लिए और दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए हल्दी का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

बूस्ट करे इम्यूनिटी- क्या आप कमजोर इम्यूनिटी की वजह से बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो हल्दी का पानी पीने से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बन सकता है। वजन घटाने के लिए भी हल्दी का पानी पीने की सलाह दी जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी का पानी आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

सेवन करने का तरीका- सबसे पहले एक गिलास में गुनगुना पानी निकाल लीजिए। अब इसी गिलास में एक-चौथाई चम्मच हल्दी पाउडर और एक चुटकी काली मिर्च को मिक्स कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पीने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि आपको लिमिट में रहकर ही हल्दी के पानी का सेवन करना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।