Tuesday, March 10, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एयर इंडिया ने डोमेस्टिक-इंटरनेशनल फ्लाइट का बढ़ाया किराया, अब हवाई किराए पर दिखा युद्ध का असर

एयर इंडिया ने डोमेस्टिक-इंटरनेशनल फ्लाइट का बढ़ाया किराया, अब हवाई किराए पर दिखा युद्ध का असर

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : Mar 10, 2026 10:08 pm IST, Updated : Mar 10, 2026 10:52 pm IST

युद्ध के बीच एयर इंडिया ने अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ाए जाने का ऐलान किया है। फ्लाइट का नया बढ़ा हुआ किराया 12 मार्च से लागू किया जाएगा।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का असर अब हवाई किराए पर दिखने लगा है। एयर इंडिया ने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ाने का ऐलान किया है। जेट फ्यूल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के कारण एयर इंडिया 12 मार्च से डोमेस्टिक फ्लाइट टिकट पर 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज लगाएगी।

इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट भी महंगी

इसके साथ ही एयर इंडिया विमानन कंपनी इंटरनेशनल फ्लाइट टिकट पर भी फ्यूल सरचार्ज लगाएगी। इसके चलते डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट का किराया बढ़ जाएगा। ये नई बढ़ी हुई कीमतें 12 मार्च यानी गुरुवार से लागू होंगी। 

ये है हवाई किराया बढ़ने का कारण

हवाई किराया बढ़ाए जाने का कारण मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध है। युद्ध के चलते जेट ईंधन की कीमतों में तीव्र वृद्धि हुई है। मिडिल ईस्ट में युद्ध के हालातों के बीच एयरलाइन ने दरों का एक निर्धारित दायरा जारी किया है, जिसे वह तीन चरणों में लागू किया जाएगा। 

एयर इंडिया ने बढ़ाया किराया
Image Source : REPORTER INPUTएयर इंडिया ने बढ़ाया किराया

399 रुपये प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज 

मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि न्यू सरचार्ज सिस्टम नए तरीके से लागू किया जाएगा। पहले चरण में, 12 मार्च से घरेलू और दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) के लिए उड़ानों पर 399 रुपये प्रति टिकट का फ्यूल सरचार्ज लागू होगा। 

इंटरनेशलन फ्लाइट में डॉलर में लगेगा फ्यूल सरचार्ज

एयर इंडिया के बयान में कहा गया कि पश्चिम एशिया की उड़ानों के लिए सरचार्ज 10 डॉलर, अफ्रीका के लिए 90 डॉलर और दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए 60 अमेरिकी डॉलर होगा। यह सभी बदलाव 12 मार्च से प्रभावी होंगे, जिसमें सिंगापुर की उड़ानें भी शामिल हैं। वर्तमान में सिंगापुर सेवाओं पर कोई फ्यूल सरचार्ज नहीं है।

चरणबद्ध तरीके से लागू होगा फ्यूल सरचार्ज

बयान में कहा गया, 'एयर इंडिया समूह ने आज अपने डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज को चरणबद्ध तरीके से बढ़ाने की घोषणा की, जो मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष के कारण जेट ईंधन की कीमतों में तेज वृद्धि के कारण आवश्यक हो गया है।'

ये भी पढ़ें: 

एक-दो नहीं भारत कुल 40 देशों से क्रूड ऑयल को करता है इंपोर्ट, सामने आई सभी कंट्री की लिस्ट

पाकिस्तान में तेल संकट से मचा कोहराम, अगले 2 हफ्तों के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, WFH का आदेश, अधिकारियों की कटेगी सैलरी

 
 
 
 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement