1. Hindi News
  2. पैसा
  3. ऑटो
  4. Renault ने पेश किया Bridger का कॉन्सेप्ट मॉडल, मारुति जिम्नी के साथ होगी सीधी टक्कर- जानें कब होगी लॉन्च

Renault ने पेश किया Bridger का कॉन्सेप्ट मॉडल, मारुति जिम्नी के साथ होगी सीधी टक्कर- जानें कब होगी लॉन्च

 Written By: Sunil Chaurasia
 Published : Mar 10, 2026 08:16 pm IST,  Updated : Mar 10, 2026 08:16 pm IST

इस कॉन्सेप्ट कार की लंबाई 4 मीटर से कम है और इसके बाहरी डायमेंशन भी मारुति सुजुकी जिम्नी की तरह ही हैं। इतना ही नहीं, इस कॉन्सेप्ट कार का ग्राउंड क्लियरेंस भी जिम्नी के बराबर 200 mm ही है।

renault, renault india, renault duster, renault bridger, renault mini duster- India TV Hindi
भारत में ही डिजाइन और डेवलप होगी रेनॉ ब्रिजर Image Source : RENAULT

फ्रांस की ऑटोमोबाइल कंपनी रेनॉ ने मंगलवार को ब्रिजर का कॉन्सेप्ट वर्जन पेश किया। रेनॉ ब्रिजर को भारत में अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। रेनॉ ने कहा है कि वो भारत में अगले साल से इस कार की मैन्यूफैक्चरिंग को शुरू करेंगे। रेनॉ ब्रिजर एक 5 सीटर कॉम्पैक्ट SUV होगी। कंपनी ने ब्रिजर के कॉन्सेप्ट वर्जन को एक ताकतवर, रग्ड और बॉक्सी लुक के साथ पेश किया है। ब्रिजर के कॉन्सेप्ट वर्जन में स्पेयर व्हील को पीछे लगाया गया है, जो इसके लुक को और भी दमदार बनाता है। रेनॉ ब्रिजर को मारुति सुजुकी जिम्नी के लिए एक ऑप्शन के रूप में देखा जा रहा है।

भारत में ही डिजाइन और डेवलप होगी रेनॉ ब्रिजर

इस कॉन्सेप्ट कार की लंबाई 4 मीटर से कम है और इसके बाहरी डायमेंशन भी मारुति सुजुकी जिम्नी की तरह ही हैं। इतना ही नहीं, इस कॉन्सेप्ट कार का ग्राउंड क्लियरेंस भी जिम्नी के बराबर 200 mm ही है। साइज में छोटी दिखने वाली ब्रिजर अंदर से काफी स्पेशियस बताई जा रही है। रेनॉ ने इस कार के कॉन्सेप्ट को 400 लीटर के बूट स्पेस और 200 mm के रियर लेग रूम के साथ पेश किया है। रेनॉ की इस कार को भारत में ही डिजाइन और डेवलप किए जाने की उम्मीद है। इसकी मैन्यूफैक्चरिंग चेन्नई स्थित रेनॉ के प्लांट में की जा सकती है।

सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्च होगी ब्रिजर

रेनॉ ब्रिजर का लुक, हाल ही में पेश की गई रेनॉ की नई डस्टर से मिलता-जुलता भी है। यही वजह है कि कई लोग इसे मिनी डस्टर भी बता रहे हैं। ब्रिजर की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू होने के बाद इसे सबसे पहले भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। जिसके बाद इस कार को अफ्रीका और मिडल-ईस्ट जैसे बाजारों में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके यूरोप में लॉन्च होने की उम्मीद काफी कम बताई जा रही है। कंपनी इस कार को पेट्रोल, ईवी और हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग में है। हालांकि, ये पूरी तरह से लोकेशन और डिमांड पर निर्भर करेगा। रेनॉ ब्रिजर का एंट्री मॉडल 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ आएगा। जबकि इसका EV वर्जन 35kWh और 55kWh बैटरी पैक के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Auto से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा