Tips To Stay Fit: साल 2020 में कोरोना महामारी की वजह से पुरे दुनिया में भूचाल आ गे था। इस महामारी ने लोगों की वजह से कंपनियों में कई नए नियम लागू किये गए। जिसमें से एक था ‘वर्क फ्रॉम होम’।इस दौरान लोगों को घर से काम करते हुए बहुत मज़ा भी आया। लेकिन उसक उल्टा असर हमारी बॉडी पर हुआ। अब कुछ कंपनियों ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ को हमेशा के लिए लागू कर दिया है। तो अगर आप भी अभी घर से ही काम कर रहे हैं, और अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर लापरवाह हो गए हैं, तो इन कुछ टिप्स को फॉलो कर आप अपनी पुरानी लाइफ स्टाइल में वापस आ सकते हैं। अगर आप वर्क फ्रॉम होम के दौरान फिट रहना चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।
Image Source : freepikTips To Stay Fit
पानी पीना न भूलें
बीमारियों से बचे रहने के लिए और ऊर्जावान बने रहने के लिए शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी होता है। स्वस्थ रहने के लिए बॉडी को हाइड्रेट होना ज़रूरी है। इसके लिए आप थोड़े थोड़े समय के बीच में पानी पीते रहे।
Image Source : freepikTips To Stay Fit
डाइट का रखें ध्यान
अपनी डाइट के साथ कोई समझौता नहीं करें। यदि आप दिनभर घर पर ही रहते हैं और फिजिकल एक्टिविटी बहुत कम है, तो इसके लिए आप लो फैट वाला खाना खाएं। इसके लिए आप अपनी डाइट में साबुत अनाज, दूध, फल व सब्जियां, दालें और अंडा खा सकते हैं।
Image Source : freepikTips To Stay Fit
हफ्ते में 5 दिन करें एक्सरसाइज
फिट और हेल्दी रहने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। हफ्ते में कम से कम आप 5 दिन आधे घंटे वर्कआउट करें। आप सुबह या शाम किसी भी वक्त एक्सरसाइज कर सकते हैं। एक्सरसाइज में आप स्ट्रेचिंग, स्किपिंग, हल्की-फुल्की एक्सरसाइज और कुछ योगासन कर सकते हैं।
आंखों को दें आराम
कई बार वर्क फ्रॉम होने के नाते कंपनियां एक्स्ट्रा काम थमा देती है। ऐसे में ध्यान दें कि काम के चलते आराम को अवॉइड न करें, क्योंकि काम के बीच में भी आपके शरीर और आखों को आराम चाहिए होता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News