A
Hindi News हेल्थ जोड़ों में जमे प्यूरिन के कणों को फ़िल्टर कर देती हैं ये सब्जियां, जानें यूरिक एसिड के मरीज डाइट में कैसे करें शामिल

जोड़ों में जमे प्यूरिन के कणों को फ़िल्टर कर देती हैं ये सब्जियां, जानें यूरिक एसिड के मरीज डाइट में कैसे करें शामिल

Which vegetable juice is best for uric acid: ये सब्जियां फाइबर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती हैं जो शरीर से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करती हैं, ।

यूरिक एसिड- India TV Hindi Image Source : FREEPIK यूरिक एसिड

जब शरीर बहुत अधिक यूरिक एसिड बनाने लगता है तब किडनी इसे ठीक से फिल्टर नहीं कर पाता है। इस वजह से जोड़ों में दर्द, किडनी की पथरी, किडनी डैमेज, जोड़ों में अकड़न, डायबिटीज जैसी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में बढ़े हुए यूरिक एसिड कम करने के लिए अपनी डाइट में इन कुछ हरी सब्जियों के जूस को शामिल करें। ये पेय एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और सूजन-रोधी गुणों से भरपूर होते हैं जो  यूरिक एसिड के क्रिस्टल्स को पेशाब के रस्ते छानकर बनहर निकालते हैं।

इन सब्जियों के ड्रिंक्स का करें सेवन:

  • लौकी का ड्रिंक: 1 कप छिली हुई लौकी को 4-5 कुटी हुई तुलसी के पत्तों के साथ मिलाएँ। सुबह छानकर ताज़ा पिएँ। लौकी में 96% पानी होता है, यानी यह गहराई से हाइड्रेट करती है और साथ ही यूरिक एसिड क्रिस्टल्स को बाहर निकालने में मदद करती है। तुलसी, एक प्राकृतिक डिटॉक्सिफायर है जो सूजन को कम करती है और किडनी के समग्र कार्य को बेहतर बनाती है। 

  • मोरिंगा ड्रिंक: मोरिंगा ड्रिंक को बनाने के लिए, गर्म पानी में आधा छोटा चम्मच मोरिंगा पाउडर, आधा नींबू निचोड़ें और अच्छी तरह मिलाएँ फिर सुबह के समय पिएँ। मोरिंगा में 90 से ज़्यादा पोषक तत्व होते हैं। नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है जो यूरिक एसिड के क्रिस्टल को घोलने में मदद करता है। 

  • आँवला हल्दी शॉट: आँवला हल्दी शॉट बनाने के लिए, आंवले के रस को आधा छोटा चम्मच हल्दी के साथ गर्म पानी में मिलाएँ और सुबह इसका सेवन करें। आँवला विटामिन सी के सबसे समृद्ध स्रोतों में से एक है जो यूरिक एसिड को बेअसर करने में मदद करता है। हल्दी अपने करक्यूमिन के कारण शक्तिशाली रूप से सूजन-रोधी है। यह सूजन और दर्द को जड़ से कम करने में सक्षम है।

  • धनिया पुदीना वॉटर:  मुट्ठीभर धनिया के पत्ते और 7-8 पुदीना के पत्तों को 2 कप पानी में 3-4 मिनट तक उबालें और छानकर पिएँ। धनिया के पत्ते अम्लीय होते हैं जो पेशाब से यूरिक एसिड को बाहर निकालने में मदद करते हैं। पुदीना प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है, यह सूजन वाले ऊतकों को आराम देता है और यूरिक एसिड क्रिस्टल बनने से रोकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News