सर्दियों के मौसम में अपने आप को हेल्दी और फिट रखने के लिए अपनी डाइट में खजूर को ज़रूर शामिल करें। इस ड्राईफूट को सर्दियों का मेवा कहा जाता है क्योंकि इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व काफी मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इसे खाने से सेहत को कौन से फायदे होते हैं और एक दिन में कितना खाना चाहिए?
इन समस्याओं में खजूर का सेवन है लाभकारी:
-
हड्डियों की मजबूती: खजूर हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है क्योंकि इसमें कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनिरल्स होते हैं। ये मिनिरल हड्डियों की डेंसिटी और मजबूती के लिए महत्वपूर्ण हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारियों से बचाने में भी मदद कर सकते हैं।
-
पाचन करता है बेहतर: फाइबर से भरपूर खजूर पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में मदद करती है, जिससे मल त्याग नियमित होता है और कब्ज से बचाव होता है। यह पाचन क्रिया को धीमा करके पोषक तत्वों के बेहतर अवशोषण में मदद करता है, जबकि अघुलनशील फाइबर भोजन को आंत्र के माध्यम से तेज़ी से आगे बढ़ाने में सहायता करता है।
-
हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद: खजूर हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इनमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों में प्लाक के निर्माण को कम करने में मदद कर सकते हैं।
-
तुरंत मिलती है ऊर्जा: खजूर में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है और थकान व कमजोरी दूर करने में फायदेमंद है। खजूर में मौजूद फाइबर चीनी के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे आपको स्थिर और लंबे समय तक ऊर्जा मिलती है।
खजूर खाने का सही तरीका
खजूर को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से ज्यादा फायदा मिलता है। खजूर को अन्य फलों के साथ मिलाकर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। खजूर का उपयोग मिठाई बनाने के लिए भी किया जा सकता है। खजूर को दूध के साथ मिलाकर पीने से भी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। एक दिन में आप 3 से 4 खजूर का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।