सर्दियों के मौसम में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन्हीं में से एक जोड़ों में दर्द की समस्या है। खासकर, सर्दियों में जोड़ों में दर्द की परेशानी सिर दर्द बन जाती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग पेन किलर, ऑयल्स, स्प्रे जैसी कई चीजों की मदद लेते हैं। लेकिन इन चीजों के इस्तेमाल से आपको कुछ वक्त के लिए ही राहत मिल सकती हैं। इनका असर खत्म होते ही दर्द फिर से होने लगता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और चाहते हैं कि जोड़ों की दर्द सर्दियों में जोर न पकड़े। तो ऐसे में आप कुछ घरेलू चीजों को अपनाकर इस दिक्कत को दूर कर सकते हैं। जानिए जोड़ों में दर्द की दिक्कत को दूर करने के लिए किन चीजों की मदद ली जा सकती है।
लहसुन
Image Source : freepik garlic
अगर आप ज्वाइंट पेन की समस्या से परेशान हैं तो लहसुन इसमें आपकी काफी हद तक राहत दे सकता है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, आयरन और सल्फ्यूरिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में मदद करते हैं।
हल्दी दूध
जोड़ों के दर्द से आराम दिलाने में हल्दी वाला दूध भी काफी कारगर है। इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते है जो आपको ज्वाइंट पेन के साथ बदन दर्द से भी राहत देने में मददगार होते हैं।
बादाम
जोड़ों के दर्द से पीड़ित व्यक्ति को बादाम को रोजाना अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे आपको जोड़ों के दर्द से आराम मिलने लगेगा। बादाम में ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होता है जो सूजन और गठिया को भी कम करने में सहायक होता है।
पनीर
Image Source : freepik paneer
पनीर को अपनी डाइट में शामिल करने से आपको जोड़ों के दर्द में आराम मिलने लगेगा। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन्स और आयरन पाया जाता है। जिसकी वजह से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होती है।
मेथी दाना
मेथी दाना भी आपको जोड़ों के दर्द से छुटकारा दिलाने में काफी फायदेमंद होता है। मेथी में कैल्शियम, आयरन, जिंक और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो हड्डियों और जोड़ों में होने वाले दर्द से निजात दिलाते हैं।
Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
Latest Health News