खीरे के साथ क्या नहीं खाना चाहिए: गर्मियां आ गई हैं, ऐसे में इस मौसम में लोग खूब खीरा खाते हैं। दरअसल, पानी से भरपूर खीरा सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। ये न सिर्फ मसों और मासंपेशियों में एनर्जी लाता है बल्कि, शरीर में इलेक्ट्रोलाइट की कमी को भी दूर करता है। इसके अलावा भी सेहत के लिहाज से खीरा खाना कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन, आज हम खीरा खाने के कुछ नुकसानों की ओर ध्यान देंगे। दरअसल, खीरे के साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिहाज से अच्छा फूड कॉम्बिनेशन नहीं है। क्यों और कैसे, जानते हैं।
खीरे के साथ क्या नहीं खाना चाहिए-What should you not eat cucumbers with in hindi
1. खीरा और टमाटर एक साथ खाने से क्या होता है-Cucumber and tomato
खीरा और टमाटर, दोनों को एक साथ सलाद में खाया जाता है। लेकिन, सेहत के लिहाज से ये सही फूड कॉम्बिनेशन नहीं है। दरअसल, इन दोनों के पाचन का तरीका पूरी तरह से अलग है, इसलिए इन्हें साथ में खाने से बचना चाहिए। दरअसल, जब आप इन दोनों को खाते हैं तो ये शरीर में एसिडिक पीएच को असंतुलित करता है जिससे आपके पेट में सूजन हो सकती है या फिर आप ब्लोटिंग के शिकार हो सकते हैं।
Image Source : freepikradish
2. क्या खीरा और मूली एक साथ खा सकते हैं-Cucumber and radish
खीरा और मूली दोनों को अक्सर लोग सलाद में मिलाकर खाते हैं। जबकि, दोनों एक दूसरे के साथ रिएक्ट कर सकता है। खीरे में एस्कॉर्बेट होता है, जो विटामिन सी को अवशोषित करने का काम करता है। ऐसे में जब आप मूली को इसके साथ खाते हैं तो इस प्रकिया में ये रुकावट पैदा करती है, जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
3. खीरा और दूध से बनी चीजों को एक साथ खाना-Cucumber and milk products
खीरा और दूध से बनी चीजों को एक साथ खाना, सेहत के लिहाज से कई प्रकार से फायदेमंद है। पहले तो, ये दोनों मिलकर आपके मेटाबोलिज्म को स्लो करते हैं। इन चीजों में आप दूध और चाय को भी शामिल कर सकते हैं। दूसरा, ये ब्लोटिंग का कारण बनते हैं और पेट दर्द की वजह बन सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको खीरे के साथ इन चीजों का सेवन करना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News