यूरिक एसिड जब शरीर में एक लेवल से ऊपर जमा होने लगता है तो कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। जैसे कि जोड़ों में दर्द होना और सूजन आना। अगर समय रहते ही इस समस्या को नियंत्रित नहीं किया गया तो ये बीमारी शरीर के कई अंगों को प्रभावित करने लगती है। ऐसे में जरूरी है कि दवाइयों के अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खों का भी इस्तेमाल करें। जानिए ये घरेलू नुस्खा क्या है और किस तरह से यूरिक एसिड की समस्या को कंट्रोल करने में असरदार है।
डायबिटीज पेशेंट सही तरीके से करें इन 5 चीजों का सेवन, नैचुरली कंट्रोल होगा ब्लड शुगर लेवल
Image Source : Instagram/themenu.lbapple vinegar
ये घरेलू नुस्खा कंट्रोल करेगा बढ़ा हुआ यूरिक एसिड
यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में सेब का सिरका, नींबू का रस और हल्दी पाउडर कारगर है। ये सभी शरीर में बढ़ी यूरिक एसिड की समस्या को नियंत्रित करने का काम करते हैं। बस इसका सही तरीके से इस्तेमाल करना आपको आना चाहिए।
जानें इस ड्रिंक को बनाने का तरीका
इस ड्रिंक को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक गिलास गर्म पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच हल्दी पाउडर, 1 चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच अजवाइन डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार पिएं। ऐसा करने से आपको कुछ दिन में असर दिखने लगेगा।
जानें यूरिक एसिड में कैसे असरदार है ये ड्रिंक
सेब का सिरका
खाने का स्वाद बढ़ाने के अलावा सेब का सिरका यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है। सेब के सिरके में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेंटरी होते हैं। ये शरीर में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने का काम करते हैं। इसके साथ ही खून में पीएच स्तर को बढ़ाने में मददगार होते हैं।
सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी गुणों का खजाना है सूखा नारियल, कई समस्याएं करेगा दूर
Image Source : Instagram/tipsontea.lkHaldi
हल्दी
हल्दी कई औषधीय गुणों से युक्त होती है। खान में रंगत लाने के अलावा ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। अगर यूरिक एसिड पेशेंट इसे डाइट में शामिल करेंगे तो उन्हें फायदा होगा।
नींबू का रस
नींबू का रस भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में असरदार है। इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है। ये एसिडिक प्रभाव पैदा करता है जिसकी वजह से यूरिक एसिड का स्तर कम हो जाता है। बस इसका रोजाना इस्तेमाल करना चाहिए।
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सुझाव केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी फिटनेस व्यवस्था या चिकित्सकीय सलाह शुरू करने से पहले कृपया डॉक्टर से सलाह लें।
Latest Health News