सूर्य नमस्कार की तरह चंद्र नमस्कार के भी हैं बेहतरीन फायदे, वरुण धवन से जानिए करने का सही तरीका
सूर्य नमस्कार की तरह चंद्र नमस्कार के भी हैं बेहतरीन फायदे, वरुण धवन से जानिए करने का सही तरीका
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 10, 2020 10:30 pm IST, Updated : Jul 10, 2020 10:30 pm IST
बॉलीवु़ड एक्टर वरुण धवन ने हाल में ही चंद्र नमस्कार यानी मून सल्यूटेशन करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जानिए चंद्र नमस्कार करने के लाभ।
Image Source : INSTAGRAM/CRAZY_VARUNIACSS_FCवरुण धवन चंद्र नमस्कार
कोरोना वायरस के कारण लोग योग की तरह काफी प्रेरित हुए है। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी सोशल मीडिया में योग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। वहीं हाल में बॉलीवु़ड एक्टर वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जिसमें वह चंद्र नमस्कार यानी मून सल्यूटेशन पोज करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके कारण इस प्राणायाम को लेकर लोगों के बीच रुचि बढ़ रही हैं। आपको बता दें कि सूर्य नमस्कार की तरह की चंद्र नमस्कार करना सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं।
सूर्य नमस्कार और चंद्र नमस्कार में अंदर
जहां सूर्य नमस्कार करने से शरीर में एनर्जी बढ़ने के साथ-साथ ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके साथ ही डायबिटीज, मोटापा, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से निजात मिलने के साथ-साथ किडनी, लिवर और हार्ट को मजबूत करने में मदद करता है। वहीं चंद्र नमस्कार शरीर में शांति और शीतलता प्रदान करता है। इसके साथ ही दिमाग शांत करने के साथ तनाव से निजात दिलाता है।