1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. स्वामी रामदेव से जानें 12 चरणों में कैसे करें सूर्य नमस्कार

स्वामी रामदेव से जानें 12 चरणों में कैसे करें सूर्य नमस्कार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 16, 2020 12:06 pm IST,  Updated : Apr 16, 2020 01:20 pm IST

सूर्य नमस्कार के 12 पोज होते है। जिन्हें आप 5 मिनट से शुरू करके 50 मिनट तक कर सकते हैं। इस आसन को करने से शरीर हेल्दी रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी फायदा मिलता है।

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar) अक्षय ऊर्जा का सबसे बड़ा स्त्रोत है। ये स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। इसके जरिए सूर्य की भांति हमारे शरीर के अंदर ऐसी ऊर्जा आ जाती है जिसके बल पर हम हर तरह के रोगों से लड़ सकते हैं। सूर्य की रोशनी के आगे कोरोना वायरस नहीं टिक सकता है। सूर्य जैसी तेज ज्योति हर किसी के अंदर हो तो कोरोना से लड़ना आसान हो जाएगा।

स्वामी रामदेव (Swami Ramdev) के अनुसार हम बाहर से दवाएं लेते है लेकिन आपको बता दें कि यह सभी केमिकल्स और एसिड हमारे अंदर होते है। इसलिए सूर्य नमस्कार के द्वारा आसानी से अंदर की इस ताकत को जाग्रत कर सकते हैं। 

कोरोना से ठीक हुए लोग क्या करें ताकि लौट कर न आए ये बीमारी, जानें ज़ोआ मोरानी और स्वामी रामदेव से 

सूर्य नमस्कार के 12 पोज होते है (12 Steps of Surya Namaskar)। जिन्हें आप 5 मिनट से शुरू करके 50 मिनट तक कर सकते हैं। इस आसन को करने से शरीर हेल्दी रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी फायदा मिलेगा। चेहरे में निखार आएगा। इसके साथ ही हर एक बीमारी से निजात मिलेगी।

नियमित रूप से गर्म पानी पीने से मोटापा सहित इन बीमारियों से मिलेगा निजात, स्वामी रामदेव से जानें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।