नसों में दर्द किसकी कमी से होता है: हमारा शरीर तंत्र, नसों द्वारा बुना गया है। ये नसें हमारे ब्रेन से लेकर शरीर के कोने-कोने तक गई हैं और इन्हीं से ब्रेन का मैसेज शरीर तक और शरीर का मैसेज ब्रेन तक पहुंचता है। लेकिन, समय के साथ कुछ कमियों की वजह से नसों में कमजोरी आने लगती है। ऐसे में इन नसों की कमजोरी से पूरा शरीर परेशान रहता है क्यों इसमें रह-रहकर नसों का दर्द उठता है। पर इस कमजोरी का कारण एक विटामिन है। आइए, जानते हैं इसके बारे में।
नसों में दर्द किसकी कमी से होता है-What vitamin deficiencies cause nerve pain
नसों में दर्द विटामिन बी12 की कमी (Nerve pain vitamin b12 deficiency) के कारण हो सकता है। दरअसल, विटामिन बी12 पेरिफेरल न्यूरोपैथी (Peripheral neuropathy), का कारण बनता है। इससे मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़े नसों में दर्द होता है। इससे अक्सर कमजोरी, सुन्नता और रह-रहकर दर्द की समस्या होती है। ये आमतौर पर हाथों और पैरों में होता है। यह पाचन, पेशाब और ब्लड सर्कुलेशन सहित शरीर के कई कार्यों को प्रभावित करता है।
Image Source : socialvitamin_b12
विटामिन बी12 की कमी को कैसे दूर करें-How can I raise my B12 levels fast?
अगर आप विटामिन बी-12 की कमी के शिकार हैं तो आपको इन फूड्स का सेवन करना चाहिए। आपको अपने खाने में ज्यादा से ज्यादा फॉर्टिफाइड फूड्स को शामिल करना चाहिए जिसमें कि विटामिन बी12 को ऊपर से मिलाया गया है। इसके अलावा आपको दूध, अंडा, सीफूड और मीट खाना ताहिए। ये तमाम चीजें इस कमी आसानी से कम करेंगी।
इसके अलावा नसों में दर्द से परेशान हैं तो, डॉक्टर को दिखाएं और उनकी सही सलाह लें। इसी हिसाब से शरीर की इस समस्या का इलाज करवाएं। साथ ही अपनी डाइट में विटामिन बी12 की कमी का खास ख्याल रखें।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News