1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ड्राई नोज की समस्या से लेकर माइग्रेन तक, जानें नाक में सरसों तेल डालने के 5 फायदे

ड्राई नोज की समस्या से लेकर माइग्रेन तक, जानें नाक में सरसों तेल डालने के 5 फायदे

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jun 13, 2023 07:42 am IST,  Updated : Jun 13, 2023 07:42 am IST

नाक में सरसों तेल डालने के फायदे: दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा ये नुस्खा कई समस्याओं में काम आ सकता है। आज जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

mustard_oil_in_nose- India TV Hindi
mustard_oil_in_nose Image Source : SOCIAL

Benefits of putting mustard oil in nose: नाक में सरसों तेल डालना दादी-नानी के जमाने से चले आ रहे नुस्खे में से एक है। इसे अक्सर बंद नाक और सर्दी-जुकाम की समस्या में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, कभी आपने सोचा कि सरसों तेल में ऐसा क्या है जिसे नाक में डालकर आप कई समस्याओं को जल्दी ठीक कर सकते हैं। तो, पहले ये समझें कि सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। अब बात नाक में तेल डालने की करें तो, आयुर्वेद में इसे न्यासा योग (nasya) कहते हैं, जिसमें नाक के अंदर नेसल कैविटी (nasal cavities) में नमी पैदा करके, सिर और फेफड़ों तक की समस्याओं को कम करने की कोशिश की जाती है। अब जानते हैं इसके फायदे और फिर नाक में सरसों का तेल कैसे डालें? 

नाक में सरसों तेल डालने के फायदे-Mustard oil in nose benefits in hindi

1. ड्राई नोज की समस्या में-Mustard oil in nose for dryness

ड्राई नोज की समस्या में, नाक में सरसों तेल डालना फायदेमंद है। दरअसल, कई बार डिहाइड्रेशन के कारण हमारी नाक अंदर से सूख जाती है और ब्लीडिंग भी होने लगती है। ऐसे में नाक में सरसों तेल डालना ल्यूब्रिकेशन का काम करता है और इस समस्या में कमी लाता है। 

2. सर्दी-जुकाम में-Mustard oil in nose for cold

सर्दी-जुकाम की समस्या में नाक में तेल डालना कई प्रकार से फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, जब आपको सर्दी-जुकाम होता है तो नाक में सरसों तेल डालने से बलगम को तोड़ने, बंद नाक को खालने और बेहतर सांस लेने में मदद मिलती है। 

ये 4 लोग कभी न करें आंवला जूस पीने की गलती, जानें किन स्थितियों में हो सकता है ये आपके लिए नुकसानदेह

3. एलर्जी में-Mustard oil in nose for allergies

जैसा कि आप जानते हैं कि सरसों का तेल एंटीबैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। ऐसे में एलर्जी में आप इस तेल को आरान से लगा सकते हैं। ये बार-बार आती छींक से राहत दिलाएगी और आप कुछ ही देर में बेहतर महसूस करेंगे। 

cough_cold
Image Source : FREEPIKcough_cold

4. माइग्रेन में-Mustard oil in nose for migraine

सरसों का तेल, माइग्रेन की समस्या में भी काफी फायदेमंद है। ये तेल एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो कि नेसल पैसेज से सीधे जाकर सिर तक पहुंचता है। इससे दर्द में कमी आती है और आप कुछ ही देर में बेहतर महसूस करते हैं।  

5. साइनस में-Mustard oil in nose for sinus

साइनस की समस्या में नाक में सरसों तेल डालना फायदेमंद हो सकता है। ये नाक के पैसेज को खालने के साथ म्यूकस को कम करता है और इस समस्या में आपको बेहतर महसूस करवाता है। तो, इन तमाम कारणों से आपको ये नुस्खा ट्राई करना चाहिए।

चूल्हा जलाए बिना बनाएं सत्तू की ये 3 रेसिपी, तपती गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक

नाक में सरसों का तेल कैसे डालें? 

नाक में सरसों का तेल डालने का सबसे सही तरीका ये है कि आप इसे हल्का सा गर्म कर लें और थोड़ा ठंडा होने दें। इतना कि आप अपने हाथों से इसे छू पाएं। फिर एक कॉटन लें, इसे तेल में डुबोकर इससे नाक में निचोड़ें। लगभग 2 से 4 बूंद डालें। आप ये काम रोज रातमें सोने से पहले भी कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल