1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चूल्हा जलाए बिना बनाएं सत्तू की ये 3 रेसिपी, तपती गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक

चूल्हा जलाए बिना बनाएं सत्तू की ये 3 रेसिपी, तपती गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक

 Published : Jun 12, 2023 05:46 pm IST,  Updated : Jun 12, 2023 05:47 pm IST

no cook easy recipe: गर्मी के मौसम में सत्तू खाना सेहत के लिए लाभदायक होता है। ज्यादातर सत्तू चने से बनाया जाता है लेकिन इसके अलावा इसे जौ और गेहूं से भी बनाया जाता सकता है।

no cook easy recipe- India TV Hindi
no cook easy recipe Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन शरीर के लिए अच्छा माना जाता है। सत्तू शरीर को ठंडा रखता है और हीट स्ट्रोक से भी बचाता है। घरों में सत्तू के पराठे और सत्तू की कचौड़ी जैसी टेस्टी डिश बनती हैं। लेकिन इन्हें बनाने के लिए गैस के सामने गर्मी में पसीना बहाते हुए खड़ा रहना पड़ता है। ऐसे में हम आपके लिए लाए हैं सत्तू की 3 ऐसी रेसिपी (Instant sattu recipes) जो 5 मिनट में तैयार होती हैं और इन्हें बनाने के लिए आपको गर्मी में गैस के सामने खड़ा भी नहीं होना पड़ेगा। अगर आपके घर में कभी गैस खत्म हो जाए तब भी आप इस रेसिपी को बनाकर खा सकते हैं।

गुड़ सत्तू का शरबत (sweet sattu drink)

सत्तू का मीठा शरबर बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में 3 चम्मच सत्तू मिलाना होगा। अब इसमें आप जितना मीठा पसंद करते हों, उस हिसाब से गुड़ मिलाएं। अगर आपके पास गुड़ न हो तो आप चीनी भी मिला सकते हैं। गुड़ और सत्तू को मिक्स करने के बाद इसमें आधा नींबू निचोड़ें। आप गुड़ और सत्तू का मीठा शरबत तैयार है। इसे पीकर आपको तुरंत एनर्जी महसूस होगी।

sattu recipes
Image Source : FREEPIKsattu recipes

सत्तू का नमकीन शरबत

जिन लोगों को मीठी चीजें खाना पसंद न हो, वह सत्तू का नमकीन शरबत बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच सत्तू, आधा नींबू, स्वादानुसार नमक, चुटकीभर भुना जीरा पाउडर, चुटकीभर काली मिर्च का पाउडर और थोड़ा सा काला नमक डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें। आपका सत्तू का नमकीन शरबत तैयार है। इस शरबत में आप पुदीने के पत्ते भी डाल सकते हैं।

सत्तू के नमकीन लड्डू

सत्तू के नमकीन लड्डू बनाकर आप सफर पर भी ले जा सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप सत्तू बड़े बर्तन में लेना होगा। अब इसमें महीन काटा प्‍याज, हरी मिर्च, हरी धनिया, काला नमक, सरसों का तेल और घर में रखे आम के अचार का मसाला मिलाएं। सभी को अच्छे से मिक्स करें और जरूरत के मुताबिक पानी मिलाएं। इस मिक्स से छोटे छोटे लड्डू बनाएं और सर्व करें। 

यह भी पढ़ें: चिया सीड्स और खीरे के टेस्टी रायते से वजन होगा कम, जानें 5 मिनट में बनने वाली रेसिपी

बिना प्रिजर्वेटिव के घर में बनाएं रेस्टोरेंट जैसी Mustard Sauce, बेहद आसान है रेसिपी

ट्रेन के लंबे सफर में भी साथ निभाएंगी खाने की ये चीजें, 3 दिन तक नहीं होंगी खराब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल