सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना पानी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि बहुत से लोग सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीते हैं। लेकिन, सिर्फ गरम पानी पीने के बजाय अगर इसके साथ गुण का सेवन भी किया जाए तो ये और भी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। 1 से 2 टुकड़े गुड़ के साथ पिया गया गुनगुना पानी आपकी बिगड़ी हुई सेहत को दुरुस्त कर सकता है।
Image Source : INSTAGRAM/healthyflavourzपोषक तत्वों से भरपूर है गुण
गुड़ में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें प्रोटीन, गुड फैट, आयरन, मैग्नेशियम, पोटेशियम और मैंगनीज पाया जाता है। इसके अलावा कुछ मात्रा में विटामिन-B, कैल्शियम, फास्फोरस, जिंक और कॉपर भी मौजूद होते है। इसमें लगभग 70% शुक्रोस होता है, 10% ग्लूकोज और 5% खनिज लवण होता है।
वजन घटाने में मददगार है गुण
Image Source : INSTAGRAM/healthyflavourzखाली पेट गुनगुना पानी के साथ लें गुण
सुबह गर्म पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर को आयरन , मैग्नेशियम और पोटाशियम भरपूर मात्रा में मिल जाता है। जिस वजह से दिनभर भूख कम लगती है और आप एक्टिव फील करते हैं। गुड़ में मौजूद विटामिन-B1, B6 और विटामिन-C हमारे शरीर में एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। जल्द वजन घटाने के लिए रात को सोने से पहले भी दो टुकड़े गुड़ के साथ गर्म पानी पीकर सोएं। इससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
वजन घटाने के अलावा गर्म पानी के साथ गुण लेने के और भी कई फायदे हैं
पेट से जुड़ी परेशानियां करे दूर
Image Source : INSTAGRAM/#warmwaterसुबह गरम पानी के साथ खाएं गुण
अगर आपको गैस, अपच या फिर कब्ज की समस्या रहती है तो रोज रात खाने को दो घंटे बाद दो टुकड़े गुड़ खाकर गर्म पानी पी लें। ऐसा करने से गैस, कब्ज जैसी पेट संबंधी परेशानियां दूर होती है। अगर आपको कब्ज की परेशानी रहती है तो रात को खाने के दो घंटे बाद गुड़ वाले दूध का भी सेवन कर सकते हैं, इससे आपकी समस्या काफी हद तक ठीक हो जाएगी।
नींद ना आना
Image Source : INSTAGRAM/drstephaniebaylissनींद ना आए तो गरम पानी के साथ लें गुण
आज के स्ट्रेस वाले माहौल के चलते कई बार लोगों को रात में नींद ना आने की परेशानी झेलनी पड़ती है। गुड़ का सेवन आपके लिए एंटी-डिप्रेसेंट यानि कि आपके तनाव को कम कर आपको स्ट्रेस-फ्री रखने का काम करेगा। जिससे आपकी नींद ना आने वाली परेशानी का हल होगा।
मुंह के छाले और बदबू
Image Source : INSTAGRAM/dr.sarahsamanमुंह के छाले दूर करने के लिए गरम पानी के साथ खाएं गुण
रोज रात को इलायची के साथ गुड़ खाकर गर्म पानी पीने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। साथ ही कैविटी की समस्या भी ठीक होती है। गुड़ के रोजाना सेवन से आपके दांतों में कभी भी कीड़ा नहीं लगता, आपके दांत लंबे समय तक स्ट्रांग एंड हेल्दी रहते हैं।
पढ़ें हेल्थ से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें-
Latest Health News