1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह के समय आपका बीपी 140/90 से ज्यादा रहता है, तो क्या करना चाहिए? बता रहे हैं डॉक्टर

सुबह के समय आपका बीपी 140/90 से ज्यादा रहता है, तो क्या करना चाहिए? बता रहे हैं डॉक्टर

अगर सुबह सोकर उठने के बाद आपका भी ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो उसे कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर द्वारा बताए गए इन टिप्स को फॉलो करें

हाई बीपी में सुबह किन बातों का रखें ध्यान- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH हाई बीपी में सुबह किन बातों का रखें ध्यान

अनियमित जीवनशैली का सबसे ज़्यादा प्रभाव हमारी सेहत पर पड़ता है जो धीरे धीरे पता चलता है। इन दिनों भारत में कम उम्र में ही लोग हाई ब्लड प्रेशर के मरीज बन रहे हैं। साओल हार्ट सेंटर के संस्थापक, एमबीबीएस और एमडी,  डॉक्टर बिमल छाजेर, कहते हैं कि हाई ब्लड प्रेशर एक साइलेंट किलर है। इसके लक्षण तुरंत नज़र नहीं आते हैं लकिन यह आगे चलकर हार्ट से जुड़ी बीमारियों की वजह बनता है। यानी हाई ब्लड प्रेशर से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है इसलिए ब्लड प्रेशर को हमेशा कंट्रोल में रखना चाहिए।

किन वजहों से बढ़ता है ब्लड प्रेशर?

डॉक्टर बिमल छाजेर, कहते हैं कि सुबह के समय आमतौर पर ज़्यादातार लोगों का ब्लड प्रेशर बढ़ा होता हो। इसके पीछे वजह सुबह उठने पर स्ट्रेस हॉर्मोन का रिलीज होना, नींद पूरी नहीं होना, खाने में नमक का ज़्यादा इस्तेमाल ये तीन वजहें मुख्य रूप से ज़िम्मेदार हैं।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए क्या करें?

  • डीप ब्रीदिंग करें: डॉक्टर बिमल छाजेर, कहते हैं कि अगर सुबह के समय आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो आप सबसे पहल डीप ब्रीदिंग करें। सुबह उठकर आराम से बैठें और उसके बाद गहरी और लंबी सांस लें दो सेकेंड तक उसे होल्ड करें और फिर सांस को छोड़ें। यह प्रैक्टिस कम से कम पांच मिनट तक करें। 

  • खाने से पहले एक गिलास पानी पिएं: ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए, खाने से पहले पानी ज़रूर पिएं। अगर आप हार्ट के मरीज नहीं है तो पानी ज़रूर पीना चाहिए। माइल्ड डिहाइड्रेशन से भी बीपी बढ़ा रहता है इसलिए पानी पिएं इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है 

  • मूवमेंट करें: सुबह उठकर बॉडी स्टिफनेस को दूर करने के लिए लाइट मूवमेंट करें। दस से पंद्रह मिनट हल्का वॉक या स्ट्रेचिंग करने से यह आपके बॉडी के हर जॉइंट्स को एक्टिवेट करता है।

  • पूरी नींद लें: सुबह अक्सर ब्लड प्रेशर इसलिए भी हाई होता है क्योंकि रात को नींद पूरी नहीं होती है। इसलिए रोजाना कम से कम सात से आठ घंटे की नींद लें। आधी अधूरी नींद से शरीर में तनाव हॉर्मोन रिलीज होते हैं जो बीपी को बढ़ाने का काम करते हैं

  • नमक का सेवन कम करें: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट में नमक का सेवन कम करें। जंक फ़ूड और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। शुगरी फूड्स से भी दूरी बनाएं। जितना हो सके अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और फाइबर को शामिल करें

डॉक्टर को कब दिखाएं?

इन सब एहतियात को बरतने के बाद भी अगर रोज चेक करने पर ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है तो अपने डॉक्टर से मिलें। अगर आपको चक्कर आ रहा है, सिर भारी है या छाती में दर्द हो रहा है तब भी डॉक्टर से मिलें। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Latest Health News