1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को 12 बजे भूख लगे, तो क्या खाना चाहिए, जिससे सेहत पर ज्यादा असर न पड़े

रात को 12 बजे भूख लगे, तो क्या खाना चाहिए, जिससे सेहत पर ज्यादा असर न पड़े

What to eat at night: क्या आपको भी कभी-कभी देर रात जोर की भूख लग जाती है? अगर हां, तो जान लीजिए कि लेट नाइट भूख लगने पर आप किन चीजों का सेवन कर सकते हैं...

देर रात भूख लगने पर क्या खाएं?- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK देर रात भूख लगने पर क्या खाएं?

हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर देर रात खाना खाने के लिए मना करते हैं क्योंकि देर रात खाना खाने की आदत सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। लेकिन अगर कभी-कभी रात में 12 बजे तेज भूख लग जाए और भूख की वजह से नींद न आए, तो ऐसी परिस्थिति में क्या करना चाहिए? आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपके साथ भी कभी-कभी ऐसा हो जाता है, तो आप ऐसी कंडीशन में क्या-क्या कंज्यूम कर सकते हैं।

करें हल्की चीजों का सेवन- अगर आपको कभी देर रात भूख लग जाए, तो आप हल्की यानी लाइट वेट चीजों का सेवन कर सकते हैं जिससे आपकी गट हेल्थ पर नेगेटिव असर न पड़े। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तेज भूख लगने पर आप पोषक तत्वों से भरपूर मखाने खा सकते हैं। मखाने में कम कैलोरी होती है और इसे खाने के बाद आपका पेट भी भरा हुआ महसूस करता है।

थोड़े से ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं- देर रात ज्यादा भूख लगने पर आप बादाम या फिर अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, रात में लिमिट में रहकर ही इन ड्राई फ्रूट्स को कंज्यूम करना चाहिए। इसके अलावा आप रात में पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के बीज भी खा सकते हैं। रात में ओट्स या फिर दलिए का सेवन भी किया जा सकता है। ओट्स और दलिए में फाइबर की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है और ये दोनों ही लाइट वेट होते हैं।

गौर करने वाली बात- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोज-रोज रात में 12 बजे खाने की आदत का खामियाजा आपकी सेहत को भुगतना पड़ सकता है। देर रात खाना खाने से न केवल गट हेल्थ और स्लीप क्वॉलिटी पर बुरा असर पड़ता है बल्कि सेहत से जुड़ी कई दूसरी समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। कुल मिलाकर सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए कोशिश यही करें कि रात का खाना 7 से 8 बजे के बीच खा लें और 10 बजे तक सो जाएं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News