1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कब और कैसे पीना चाहिए जीरे का पानी, पेट साफ होने के साथ-साथ मिलेंगे ये फायदे

कब और कैसे पीना चाहिए जीरे का पानी, पेट साफ होने के साथ-साथ मिलेंगे ये फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jan 22, 2026 11:40 pm IST,  Updated : Jan 22, 2026 11:40 pm IST

क्या आप जानते हैं कि जीरे का पानी आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? आइए जीरा वॉटर पीने के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

जीरे का पानी- India TV Hindi
जीरे का पानी Image Source : WOW ARIA/YT/YOGA & YOU

क्या आपको भी यही लगता है कि जीरे का इस्तेमाल सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरे में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। आइए जीरे का पानी पीने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जानते हैं। रोज जीरे का पानी पीने के कुछ ही दिनों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम- हर रोज नियम से सुबह-सुबह खाली पेट जीरे का पानी पीने से आपके इम्यून सिस्टम को काफी हद तक मजबूत बनाया जा सकता है। सर्दियों के मौसम में जीरा वॉटर पीकर आप बार-बार बीमार पड़ने से भी बच सकते हैं। जीरे का पानी पीकर आप अपनी बॉडी को डिटॉक्स कर सकते हैं।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- क्या आप भी अपनी गट हेल्थ को सुधारना चाहते हैं? अगर हां, तो जीरे का पानी पीना शुरू कर दीजिए। जीरा वॉटर न केवल आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव करने में बल्कि पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित हो सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जीरा वॉटर आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

आसान बनाए वेट लॉस जर्नी- जीरा वॉटर में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक को वेट लॉस के लिए फायदेमंद माना जाता है। जीरे का पानी पीकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। शरीर में जमा जिद्दी चर्बी से छुटकारा पाने के लिए आप भी जीरे के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।