खाली पेट गर्म पानी पीने के नुकसान: कुछ लोगों की आदत होती है कि वे सुबह उठते ही गर्म पानी पीते हैं। इसके पीछे उनका तर्क होता है वेट लॉस और दूसरा पेट साफ करना। तो, कुछ लोग हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी खाली पेट गर्म पानी पीते हैं पर लंबे समय तक इस काम को करना आपके लिए नुकसानदेह (What will happen if I drink hot water everyday) हो सकता है। खास कर कि अब जब गर्मियां आ गई हैं। दरअसल, गर्मियों में इस तरह से गर्म पानी पीना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। कैसे, जानते हैं।
खाली पेट गर्म पानी पीने के नुकसान-drinking hot water in empty stomach side effects in hindi
1. बॉडी पीएच खराब हो सकता है-Imbalance body pH
खाली पेट गर्म पानी पीना बॉडी पीएच को प्रभावित कर सकता है। दरअसल, पीएच तब बिगड़ता है जब शरीर का एसिडिक (acidic) और बेसिक (basic) नेचर असंतुलित हो जाता है। इस स्थिति में आपको एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है। तो कभी अपच और ब्लोटिंग की समस्या भी परेशान कर सकती है।
2. मल त्याग की गति प्रभावित हो सकती है-disturbed bowel movement
खाली पेट गर्म पानी पीना एक दिन तो पेट साफ करने में मदद कर सकता है। पर रोज ये करना आपके मल को कठोर कर सकता है। टिशूज को नुकसान पहुंचा सकता है और मल त्याग की गति को प्रभावित कर सकता है। ऐसी स्थिति में खाली पेट गर्म पानी पीने से बचें। क्योंकि ये लंबे समय के लिए आपको कब्ज और बवासीर दे सकता है।
Image Source : freepikconstipation
3. शरीर डिहाइड्रेटेड हो सकता है-Dehydration
खाली पेट गर्म पानी पीना आपको डिहाइड्रेट कर सकता है। जी हां, गर्म पानी को शरीर नॉर्मल पानी के रूप में नहीं लेता और इसकी वजह से आपके शरीर में पानी की कमी हो सकती है और कई सारी समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको खाली पेट गर्म पानी पीने से बचाना चाहिए।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
Latest Health News