A
Hindi News हेल्थ रोज की किन आदतों की वजह से बढ़ सकता है दिल के दौरे का खतरा, हो जाएं सावधान

रोज की किन आदतों की वजह से बढ़ सकता है दिल के दौरे का खतरा, हो जाएं सावधान

क्या आप कुछ ऐसी कॉमन आदतों के बारे में जानते हैं, जो न केवल आपके दिल को कमजोर बनाती हैं बल्कि हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को भी काफी हद तक बढ़ा सकती हैं?

दिल का दौरा- India TV Hindi Image Source : FREEPIK दिल का दौरा

पिछले कुछ सालों में बजुर्गों के साथ-साथ जवान लोग भी हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारी का शिकार बन रहे हैं। हार्ट अटैक के बढ़ते मामले वाकई में चिंता का विषय हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रोजमर्रा में फॉलो की जाने वाले कुछ आदतें दिल का दौरा पड़ने की संभावना को बढ़ा सकती हैं। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो आपको इन आदतों को जल्द से जल्द सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।

बात-बात पर तनाव लेना

स्ट्रेस हार्ट अटैक का मुख्य कारण हो सकता है। इस भागदौड़ भरी जिंदगी में कई लोग बहुत ज्यादा तनाव लेने लगते हैं। अगर आपको भी छोटी-छोटी बात पर स्ट्रेस हो जाता है, तो आप स्ट्रेस को मैनेज करने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लीजिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। अगर आप चाहें तो मेडिटेशन की मदद से भी तनाव को दूर कर सकते हैं।

तला-भुना खाना खाना

क्या आप अक्सर ऑयली फूड्स खाते रहते हैं? क्या आप भी घर के खाने से ज्यादा बाहर के अनहेल्दी खाने को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं? अगर हां, तो आपका अनहेल्दी डाइट प्लान आपके दिल की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। दिल के दौरे के खतरे को कम करने के लिए आपको अपने डाइट प्लान को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

गौर करने वाली बात

स्मोकिंग और ड्रिंकिंग का चलन बढ़ता जा रहा है। लोग इस तरह की हानिकारक आदतों को कूल समझने लगे हैं। अगर आप भी इस तरह की आदतों को फॉलो करते हैं, तो आज नहीं तो कल आपकी हार्ट हेल्थ डैमेज होगी। धूम्रपान और ज्यादा शराब पीने की आदत दिल की सेहत को भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। अगर आप अपने दिल को बीमारियों के हमले से बचाना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल को सुधारना होगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News