खराब लाइफस्टाइल, जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस और अनहेल्दी डाइट प्लान की वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जवानी में ही लोग हार्ट अटैक की वजह से मौत का शिकार बन रहे हैं। अगर आप इस गंभीर और जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने डाइट प्लान में से कुछ अनहेल्दी चीजों को बाहर कर देना चाहिए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।
Related Stories
प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट
जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट आपकी हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। अगर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं और हार्ट अटैक के खतरे को कम करना चाहते हैं तो आपको प्रोसेस्ड मीट और रेड मीट खाने से परहेज करना चाहिए।
जरूरत से ज्यादा नमक और चीनी
कहीं आप भी जरूरत से ज्यादा नमक या फिर चीनी का सेवन तो नहीं करते हैं? खाने-पीने की किसी भी चीज की अति सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आप दिल से जुड़ी खतरनाक बीमारियों की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो आपको ज्यादा चीनी या फिर नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए फास्ट फूड्स को कंज्यूम करने से भी परहेज करना चाहिए।
ब्रेड और पास्ता खाने से बचना चाहिए
क्या आप हर रोज ब्रेकफास्ट में ब्रेड और बटर खाते हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रेड और बटर, दोनों चीजों में पाए जाने वाले तत्व आपकी दिल की सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसके अलावा पास्ता जैसी खाने की चीज भी हार्ट हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।