1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बीपी बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं, हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

बीपी बढ़ने के मुख्य कारण क्या हैं, हाई ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के लिए अपनाएं ये तरीके

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 12, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Apr 12, 2025 04:21 pm IST

क्या आप ब्लड प्रेशर बढ़ने के कुछ कॉमन कारणों के बारे में जानते हैं? आइए हाई बीपी के कारण और इस समस्या को दूर करने के तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर- India TV Hindi
हाई ब्लड प्रेशर Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से अक्सर दिल की सेहत बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है। क्या आप जानते हैं कि बार-बार ब्लड प्रेशर के बढ़ने की वजह से भी आपकी हार्ट हेल्थ डैमेज हो सकती है? अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको ब्लड प्रेशर बढ़ने के कुछ कॉमन कारणों के बारे में जान लेना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा तनाव

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो लोग जरूरत से ज्यादा तनाव लेते हैं, उन्हें हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा शराब पीने की या फिर धूम्रपान करने की आदत भी हाई बीपी की समस्या को आमंत्रित करने का काम कर सकती है।

बढ़ता हुआ वजन

लगातार बढ़ता हुआ वजन या फिर मोटापा भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का मुख्य कारण हो सकता है। इसके अलावा अगर आप अक्सर जंक फूड या फिर तला-भुना खाना खाते रहते हैं, तो हो सकता है कि इस वजह से भी आपका बीपी बढ़ जाता हो। अगर आप हाई बीपी की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको हेल्दी-बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए। क्या आप दिन भर में बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते हैं? ब्लड प्रेशर बढ़ने की एक वजह ये भी हो सकती है।

ब्लड प्रेशर पर काबू पाने के तरीके

अगर आप ब्लड प्रेशर पर काबू पाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले अपने तनाव को मैनेज करना सीखना होगा। दिल की सेहत को मजबूत बनाने के लिए आपको शराब पीने की लत या फिर धूम्रपान करने की लत को अलविदा कह देना चाहिए। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर भी काबू पाना होगा। ब्लड प्रेशर बढ़ने के कारणों पर ध्यान दीजिए, आपकी हार्ट हेल्थ खुद-ब-खुद सुधरने लगेगी।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।