क्या आप जानते हैं कि कुछ जरूरी पोषक तत्वों की कमी की वजह से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी नेगेटिव असर पड़ सकता है? चीजों को रखकर भूल जाना, लोगों के नाम भूल जाना या फिर किसी बात को याद न रख पाना, इस तरह के लक्षण एक जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए इस विटामिन की कमी के बारे में थोड़ी और जानकारी हासिल करते हैं।
Related Stories
विटामिन बी12 की कमी
विटामिन बी12 की कमी आपकी याददाश्त को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इस विटामिन की कमी की वजह से भूलने की बीमारी का खतरा भी काफी हद तक बढ़ सकता है। अगर आप अपनी ब्रेन हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो आपको विटामिन बी12 की कमी को जल्द से जल्द दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।
लक्षणों को न करें नजरअंदाज
कमजोर याददाश्त, फोकस न कर पाना या फिर भूल जाना, इस तरह के लक्षणों के अलावा भी आपको कुछ लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए। थकान, कमजोरी, हाथ-पैर में झुनझुनी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं। विटामिन बी12 की कमी की वजह से मूड स्विंग्स भी होते हैं।
गौर करने वाली बात
क्या आपकी स्किन पीली पड़ रही है? ये लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकता है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लीजिए। विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप इस विटामिन से भरपूर खाने-पीने की चीजों का सेवन कर सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।